एक्सप्लोरर

ट्रंप का टैरिफ अटैक और विदेशी निवेशकों की बिकवाली, क्रैश हो गया शेयर मार्केट! सेंसेक्स हजार प्वाइंट नीचे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी है. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अब तक हजारों करोड़ के शेयर बेच दिए.

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गिरावट का दौर जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद मंगलवार दोपहर भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. दोपहर 1:41पर सेंसेक्स 1,038 अंकों की गिरावट के साथ 1.25 फीसदी नीचे था, जबकि निफ्टी 327 अंकों की गिरावट के साथ 1.3 फीसदी टूट गया. मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में 3.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

टैरिफ का असर दिखा

डोनाल्ड ट्रंप ने एल्यूमिनियम पर टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है, जो 4 मार्च से लागू होगा. यह टैरिफ अमेरिका के सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयात पर लागू होगा, जिसमें कनाडा और मैक्सिको जैसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं. इन टैरिफ का मकसद कुछ देशों, जैसे चीन और रूस, द्वारा मौजूदा शुल्क से बचने की कोशिशों को रोकना है. ट्रंप का दावा है कि इससे अमेरिकी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

भारत पर कितना असर

भारत अमेरिका को बहुत कम मात्रा में स्टील निर्यात करता है, लेकिन एल्युमिनियम के मामले में स्थिति अलग है. भारत दुनिया का एक बड़ा एल्युमिनियम उत्पादक है और अमेरिका उसका सबसे बड़ा खरीदार है. इस टैरिफ के कारण भारत के एल्युमिनियम निर्यात पर असर पड़ सकता है. उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि भारतीय कंपनियां, जैसे वेदांता और हिंडाल्को, समय के साथ नए बाजार खोज लेंगी, लेकिन तब तक उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. सबसे बड़ी बात कि ये फैसला ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 11 फरवरी को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी है असर

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी है. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में एफपीआई ने 78,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के शेयर बेच दिए. वहीं, 10 फरवरी तक, एफपीआई ने 7,342 करोड़ रुपये की निकासी कर ली. जनवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 23 में से 22 कारोबारी सत्रों में बिकवाली की. नतीजतन, भारतीय शेयर बाजार लगातार गिर रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Adani पर एक्शन गलत! अमेरिका के 6 सांसदों नें उठाया सवाल, बाइडेन सरकार के फैसले की होनी चाहिए जांच

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget