एक्सप्लोरर

Adani पर एक्शन गलत! अमेरिका के 6 सांसदों नें उठाया सवाल, बाइडेन सरकार के फैसले की होनी चाहिए जांच

सांसदों के अनुसार, यह मामला भारत से जुड़ा था और इसे वहीं निपटाया जाना चाहिए था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने इसे अमेरिकी हितों के खिलाफ जाते हुए आगे बढ़ाया.

अमेरिका के 6 सांसदों ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अडानी ग्रुप पर हुई संदिग्ध कार्रवाई की जांच की मांग की है. उन्होंने नई अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी को एक चिट्ठी लिखी है और इस मामले की पारदर्शी जांच पर जोर दिया है. इन 6 सांसदों में लांस गूडेन, पैट फॉलन, माइक हरिडोपोलोस, ब्रैंडन गिल, विलियम आर टिमॉन्स IV और ब्रायन बाबिन शामिल हैं.

भारत-अमेरिका संबंधों पर असर का दावा

सांसदों ने अपने चिट्ठी में कहा कि बाइडेन प्रशासन के कुछ फैसलों से भारत-अमेरिका संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दशकों से मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, जो अब खतरे में पड़ सकते हैं.

कार्रवाई पर सवाल

चिट्ठी में कहा गया है कि अडानी ग्रुप पर अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की कार्रवाई भारत में अधिकारियों को रिश्वत देने की एक कथित साजिश पर आधारित थी. सांसदों के अनुसार, यह मामला भारत से जुड़ा था और इसे वहीं निपटाया जाना चाहिए था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने इसे अमेरिकी हितों के खिलाफ जाते हुए आगे बढ़ाया.

अमेरिकी सांसदों ने अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई को गैर-जरूरी बताया और इसमें बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस वजह के भारत जैसे सहयोगी देश के साथ रिश्तों को जटिल बनाना समझ से परे है. सांसदों ने इसे ‘गुमराह धर्मयुद्ध’ करार देते हुए कहा कि यह भारत-अमेरिका साझेदारी को कमजोर कर सकता है.

बाइडेन प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

सांसदों ने अटॉर्नी जनरल से बाइडेन प्रशासन के न्याय विभाग के आचरण की जांच करने और इस मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड साझा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को बनाए रखना जरूरी है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मजबूत किया गया था. सांसदों ने चेतावनी दी कि इस तरह के निर्णयों से दोनों देशों के रिश्तों में अविश्वास बढ़ सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: New Income Tax Bill: संसद में पेश हो सकता है नया इनकम टैक्स बिल, कानून बनते ही बदल जाएंगी ये बड़ी चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget