एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के; H-1B वीजा की फीस बढ़ने से IT स्टॉक्स पस्त

Share Market Updates: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट रिकवरी मोड में नजर आ रहा है. सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद में गिरावट धीरे-धीरे कम होती गई.

Share Market Updates: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. सुबह 9.26 बजे तक सेंसेक्स 189 अंक या 0.23 परसेंट की गिरावट के साथ 82,772 पर और निफ्टी 40 अंक या 0.16 परसेंट की गिरावट के साथ 25,286 पर कारोबार करता नजर आया. आज सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 0.40 परसेंट और 0.33 परसेंट की गिरावट के साथ खुले थे, लेकिन बाद में गिरावट कम होती गई. 

इन आईटी कंपनियों के शेयर लुढ़के

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के HB-1 वीजा की फीस बढ़ाने से आज शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर सुबह के कारोबार में गिर गए. हालांकि, अमेरिकी सरकार के इस फैसले से आईटी कंपनियों को कुछ हद तक राहत भी मिली है कि यह फीस सिर्फ नए आवेदकों पर लागू होगी और मौजूदा वीजा होल्डर्स को यह फीस नहीं देनी होगी. यानी कि जो लोग पहले से HB-1 वीजा होल्डर हैं और फिलहाल अमेरिका से बाहर हैं, उन्हें अमेरिका वापस लौटने के लिए 100,000 डॉलर नहीं देना होगा. 

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा है कि H-1B वीजा पर सालाना तौर पर नहीं, बल्कि नए आवेदन पर सिर्फ एक बार ही देनी होगी. यानी कि यह नए पिटीशन पर लागू होने वाली वन टाइम फीस है. नया आदेश केवल लॉटरी साइकिल (मार्च-अप्रैल 2026) तक नए आवेदनों पर लागू होगा. वीजा रेन्यूअल या मौजूदा धारकों को इस फीस का भुगतान नहीं करना होगा. 

इन सेक्टर्स का भी हाल बेहाल 

इधर, कारोबार के दौरान ब्रॉडकैप इंडेक्स निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.12 परसेंट की गिरावट आई. टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर लुढ़क गए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 2.68 परसेंट की रही. इसके बाद निफ्टी फार्मा (0.45 परसेंट की गिरावट) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.33 परसेंट की गिरावट) ने भी इंडेक्स पर दबाव डाला. बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. 

ग्लोबल मार्केट में तेजी 

APEC समिट से पहले ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर हुई दो घंटे की बातचीत के बाद एशियाई बाजारों ने रफ्तार पकड़ी. इसके अलावा, बैंक ऑफ जापान द्वारा अपनी ETF होल्डिंग्स कम करने की योजना की घोषणा के बाद जापान के निक्केई में 1.4 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.9 परसेंट का उछाल आया. उधर, फेडरल रिजर्व द्वारा साल के आखिर तक ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते, वॉल स्ट्रीट पर शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. S&P 500 में 0.49 परसेंट और नैस्डैक में 0.72 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

 

ये भी पढ़ें:

H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर अमेरिका में अपने पांव पर मार ली कुल्हाड़ी, ऐसे होगा भारत को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget