एक्सप्लोरर

जीएसटी 2.0 के बावजूद ऊपर चढ़कर फिसला बाजार, 135 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया 24700 के नीचे

Stock Market News: जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार का कहना है कि बाजार में जो तेजी एक दिन पहले देखने को मिली थी, वह इस बार कायम नहीं रह पाई.

Stock Market Today: जीएसटी 2.0 के ऐलान के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर ऊपर गया, लेकिन जल्द ही यह बढ़त टिक नहीं पाई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 135 अंक गिरकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी दबाव में आकर 24,700 के नीचे आ गया.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार का कहना है कि बाजार में जो तेजी एक दिन पहले देखने को मिली थी, वह इस बार कायम नहीं रह पाई.

क्यों फिसला बाजार?

नई जीएसटी दरों से आम उपभोक्ता वस्तुओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है. रोटी, पराठा, बालों का तेल, आइसक्रीम और टीवी जैसे रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे. वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर अब कर नहीं लगेगा. जीएसटी में अब सिर्फ दो स्लैब—5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत— लागू किए गए हैं, जो 22 सितंबर से यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगे.

गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 5.96 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे. दूसरी ओर मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में बंद हुए.

क्यों नहीं रह पाई बाजार में मजबूती?

लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के. ने कहा कि नई जीएसटी दरों से चीजें सस्ती होने की उम्मीद के चलते बाजार की शुरुआत मजबूत रही. लेकिन कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में मुनाफावसूली ने शुरुआती बढ़त को समाप्त कर दिया. उन्होंने बताया कि शुरुआती कारोबार में वाहन, दैनिक उपयोग का सामान और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, लेकिन मुनाफावसूली ने प्रमुख सूचकांकों पर दबाव डाल दिया.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget