एक्सप्लोरर

Stock Market: अगले हफ्ते बाजार में पैसा लगाने का है प्लान तो जानें कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल, कितना फिसलेगा बाजार?

Stock Market Update: शेयर मार्केट में अगर अगले हफ्ते आपका पैसा लगाने का प्लान है तो जान लें कि अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट की चाल कैसी रह सकती है.

Stock Market Update: शेयर मार्केट में अगर अगले हफ्ते आपका पैसा लगाने का प्लान है तो जान लें कि अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट की चाल कैसी रह सकती है. सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी रहेगी या फिर बाजार संभल सकता है. बता दें ग्लोबल मार्केट के रुख, मुद्रास्फीति और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है.

जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले हफ्ते के दौरान ग्लोबल लेवल पर कई तरह के आंकड़े जारी किए जाएंगे, जिसकी वजह से बाजार में इस हफ्ते भी उतार-चढ़ाव कायम रह सकता है. 

कच्चे तेल का भी दिखेगा असर
इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह, कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा तय करेंगे. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा है कि ग्लोबल मार्केट का रुख, डॉलर इंडेक्स का उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल के दाम बाजार को प्रभावित करते रहेंगे. 

11 मई को आएंगे अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े
इसके अलावा 11 मई को अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं, जबकि 12 मई को भारत के महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं. निश्चित रूप से बाजार की दृष्टि से ये आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे.

किन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे?
मीणा ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों आने का अब आखिरी दौर है. इस वजह से कुछ कंपनियों के स्टॉक्स में खास रफ्तार देखने को मिल सकती है. बता दें इस हफ्ते का दौरान एसबीआई (SBI), टाटा मोटर्स, एलएंडटी (L&T), यूपीएल, टेक महिंद्रा और सिप्ला जैसी बड़ी कंपनियां तिमाही नतीजों जारी करेंगी.

रिलायंस के रिजल्ट की आएगी प्रतिक्रिया
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा है कि सबसे पहले बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा, जिसकी घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद हुई है. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य बाजारों का प्रदर्शन भी यहां असर डालेगा.

रिलायंस का प्रॉफिट 22.5 फीसदी बढ़ा
मिश्रा ने कहा कि वृहद आर्थिक मोर्चे पर 12 मई को IIP और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे. बाजार की निगाह इन आंकड़ों पर रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 22.5 फीसदी बढ़ा है. 

आईपीओ भी होंगे ओपन
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इस सप्ताह बाजार दुनियाभर के महंगाई के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा. सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘वृहद आर्थिक आंकड़ों, तिमाही नतीजों के अलावा सप्ताह के दौरान कई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) भी खुलने जा रहे हैं. ऐसे में बाजार में अभी उतार-चढ़ाव कायम रहेगा. अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से वैश्विक बाजारों का रुख तय होगा.’’

कितना फिसला सेंसेक्स-निफ्टी?
आपको बता दें बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,225.29 अंक यानी 3.89 फीसदी नीचे आया है. वहीं, निफ्टी की बात करें तो 691.30 अंक यानी 4.04 फीसदी लुढ़का है. 

यह भी पढ़ें:
Business Idea: ऐसा बिजनेस जो घर से भी कर सकते हैं शुरू, जानें कम खर्च और बेहतरीन कमाई वाला आइडिया

PPF Benefits:  पीपीएफ खाता नहीं खुलवाया अभी तो उठा रहे हैं नुकसान, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget