एक्सप्लोरर

Stock Market में निवेश करते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न का लाभ

आप शेयर मार्केट से जितना मुनाफा भी कमा रहे हैं उसका कुछ हिस्सा दूसरे सेफ निवेश ऑप्शन्स जैसे पोस्ट ऑफिस स्कीम, LIC, बैंक एफडी आदि में निवेश कर सकते हैं. वहीं कुछ हिस्सा मार्केट में दोबारा लगा दें.

शेयर मार्केट में हर दिन करोड़ों की पूंजी लगती है. हर दिन हजारों निवेशक शेयर मार्केट में पैसे लगाकर करोड़ों रुपये कमाते हैं. लेकिन, इसमें निवेश करने पर आपको जोखिम के लिए भी तैयार रहना पड़ता है. मार्केट रिस्क के कारण इसमें निवेश करते वक्त विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. बहुत से लोग जो पहली बार शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं वह यह सोचते हैं कि कुछ ही दिनों में पैसे लगाकर वह करोड़ों के मालिक बन सकते हैं. लेकिन, यह सोच गलत है.अगर आप सही प्लानिंग के जरिए इसमें निवेश करते हैं तो आपको मार्केट से अच्छे पैसे बना सकते हैं.

कोरोना महामारी के बाद बहुत से लोगों ने शेयर मार्केट में पैसे लगाना शुरू कर दिया है. अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन, आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि इसकी शुरुआत कैसे करें तो हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. यह टिप्स हैं-

मार्केट में छोटे निवेश से करें शुरुआत
ध्यान रखें कि मार्केट में निवेश करने के तरीके को सीखने के लिए सबसे पहले छोटे निवेश के साथ ही मार्केट में उतरे. आमतौर पर लोगों का यह सोचना है कि ज्यादा रिटर्न पाने के लिए ज्यादा ,से ज्यादा निवेश करना जरूरी है. लेकिन, यह सोच गलत है. अगर आप शेयर मार्केट में पहली बार निवेश कर रहे हैं तो सबसे पहले छोटी राशि के साथ निवेश करने के तरीके को सीखें. इसके बाद धीरे-धीरे अपनी निवेश राशि को बढ़ाएं.

इन कंपनियों में करें निवेश
कई बार लोग शुरुआत में उन कंपनियों में निवेश करना शुरू कर देते हैं जो कम समय में ही बहुत तेजी से ऊपर गए है. ऐसा करने से बचें. सबसे पहले अच्छी तरह से मार्केट रिसर्च करें. इसके बाद उन कंपनियों में ही निवेश करें जिनका निवेशकों को रिटर्न देने में रिकॉर्ड अच्छा रहा हो और जिनका फंडामेंटल मजबूत हो. इसके साथ ही निवेश की राशि को धीरे-धीरे  करके बताएं. ऐसा करने से आपकी मार्केट की समझ समय के साथ बढ़ेगी और आपके पैसे डूबने का खतरा भी कम हो जाएगा.

शेयर मार्केट द्वारा कमाए गए पैसों का करें सुरक्षित निवेश करें
आप शेयर मार्केट से जितना मुनाफा भी कमा रहे हैं उसका कुछ हिस्सा दूसरे सेफ निवेश ऑप्शन्स जैसे पोस्ट ऑफिस स्कीम, एलआईसी में निवेश, बैंक एफडी आदि में निवेश कर सकते हैं. वहीं कुछ हिस्सा मार्केट में दोबारा लगा दें. कोशिश करें की निवेश करते वक्त सस्ते स्टॉक में भी लगा दें.

मार्केट की गिरावट से नहीं घबराएं
शेयर मार्केट में उठापटक का दौर चलता रहता है. ऐसे में मार्केट गिरने पर घबरा कर पैसे निकालने से बचें. कई बार लोग शेयर के गिरने पर घबराकर सस्ते में शेयर को बेच देते हैं. इसके बाद बड़े निवेशक उन शेयर्स को खरीद लेते हैं और बाद में उनका दाम बढ़ जाता है. ऐसे में इस गलती से बचें और मार्केट पर नजर बना कर रखें.

ये भी पढ़ें-

PNB की इस टैक्स सेवर एफडी में निवेश कर पाएं टैक्स सेविंग बेनिफिट, यह है ऑनलाइन खाता खोलने का तरीका

बैंक में FD करने की बजाए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, ज्यादा रिटर्न के साथ मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?

वीडियोज

Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Updates Live: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
Embed widget