एक्सप्लोरर

बैंकिंग शेयरों में कमजोरी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में 1% की गिरावट

आज बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसके चलते शेयर बाजार में बड़ी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ. लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआत भले ही अच्छी तेजी के साथ हुई थी लेकिन दिन बढ़ते बढ़ते इसमें भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के समय बड़ी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कारोबार खत्म होते-होते बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी गई. वित्तीय क्षेत्र में समस्या को बाजार के जानकार गिरावट का कारण बता रहे हैं.

कैसे बंद हुआ बाजार आज का कारोबार खत्म होने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 361.92 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 38,305.41 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 114.55 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 11,359.90 पर जाकर बंद हुआ है.

दोपहर में सेंसेक्स में दिखी करीब 750 अंकों की गिरावट दोपहर करीब 2.30 बजे ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते सेंसेक्स में 737 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और ये 37,930 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 227 अंक का गोता लगाकर 11,247.90 अंक तक आ गिरा था.

बैंकिंग शेयरों में कमजोरी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में 1% की गिरावट

सेक्टोरियल इंडेक्स सेक्टरवार कारोबार देखें तो आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के सेक्टर देखें तो रियलटी सेक्टर में 4.12 फीसदी की गिरावट रही और मीडिया शेयर 4.32 फीसदी पीएसयू बैंकों में 3.78 फीसदी की भारी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के शेयरों में भी लाल रंग का ही बोलबाला रहा है. निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ और 11 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

यस बैंक में दिखी भारी गिरावट आज के कारोबार के दौरान येस बैंक का शेयर 24 फीसदी से अधिक टूटा गया और यह लगातार पांचवा कारोबारी दिन है जब यस बैंक का शेयर टूटा है. दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और टीसीएस में भी गिरावट दर्ज की गयी. बाजार जानकारों का कहना है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-अपरेटिव बैंक (पीएमसी) में संकट गहराने और इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप की वजह से निवेशक सतर्क रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री लगातार 11वें महीने गिरी, सितंबर में 27 फीसद की गिरावट खुशखबरी: SBI ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाई, फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा भी बढ़ाई गई उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर: अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे खराब सामानों की शिकायत अप्रैल- अगस्त में रेलवे की टिकट बुकिंग, माल ढुलाई से आमदनी घटी, पिछले साल के मुकाबले 12,000 करोड़ रुपये कम रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget