एक्सप्लोरर

दलाल स्ट्रीट में छाई हरियालीः सेंसेक्स-निफ्टी फिर ऑलटाइम हाई पर बंद

एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ है. स्टॉक मार्केट के इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 31805 और निफ्टी 9816 पर बंद होने में कामयाब रहे हैं.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में ट्रेडर्स और निवेशकों की अच्छी खरीदारी, स्थिर ग्लोबल संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से स्टॉक मार्केट में आज फिर जोरदार उछाल देखा गया. एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ है. स्टॉक मार्केट के इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 31805 और निफ्टी 9816 पर बंद होने में कामयाब रहे हैं.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58 अंक यानि 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 31,805 पर बंद हुआ है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 30 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 9816 के स्तर पर बंद हुआ है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छा जोश नजर आया है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में रिकॉर्ड तेजी आज आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स की शानदार तेजी के दम पर घरेलू बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर बंद होने में कामयाब हुए. निफ्टी पहली बार 9800 के पार बंद हुआ जबकि बढ़त के दौरान निफ्टी 9825 तक पहुंचा था. सेंसेक्स ने भी 31865 तक का ऊपरी स्तर छू लिया था. कल रिलायंस जियो के नया टैरिफ प्लान लॉन्च करने के चलते आज इसकी पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबर्दस्त उछाल आई और ये 52 हफ्ते यानी 1 साल के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर 1511.25 रुपये पर पहुंचा.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान सिर्फ आईटी सेक्टर 0.27 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है और बाकी सेक्टर तेजी पर बंद हुए हैं. सबसे ज्यादा 1.34 फीसदी का उछाल पीएसयू बैंकों में रहा और एनर्जी शेयरों में 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयरों में 0.65 फीसदी और इंफ्रा शेयरों में 0.54 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. निजी बैंक सेक्टर में 0.40 फीसदी की मजबूती रही है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी पर और 14 शेयरों में गिरावट पर कारोबार बंद हुआ. एचडीएफसी का शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ है. आज एसीसी 3.22 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 2.71 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 2.33 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.32 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. एचयूएल 2.30 फीसदी और ओएनजीसी 1.81 फीसदी की तेजी पर बंद होने में कामयाब हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 1.41 फीसदी गिरकर बंद हुआ है. वहीं एमएंडएम 1.02 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.72 फीसदी, अरबिंदो फार्मा 0.71 फीसदी और कोल इंडिया 0.39 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 0.31 फीसदी और एचडीएफसी 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
ITR: क्या गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax, इससे फायदा है या नुकसान?
क्या गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax, इससे फायदा है या नुकसान?
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget