एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच शेयर बाजार से राहत, सेंसेक्स 1300 पॉइंट ऊपर, निफ्टी 8450 के पार

ग्लोबल बाजारों की तेजी का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखा गया और आज स्टॉक मार्केट अच्छी बढ़त के साथ खुला है.

नई दिल्लीः लगातार तीन दिन शेयर बाजार बंद होने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ ही हुई है. आज बाजार की गैपअप ओपनिंग यानी बढ़त के साथ ही शुरुआत हुई है. ग्लोबल बाजारों की तेजी का असर भारतीय बाजार पर देखा जा रहा है और इसके असर से आज स्टॉक मार्केट उछाल के साथ खुला. कल भारतीय शेयर महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहे थे.

कैसे खुला बाजार आज के बाजार की शुरुआत सेंसेक्स के 1300 अंकों की तेजी के साथ हुई और बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1254 अंक यानी 4.55 फीसदी की उछाल के साथ 28,845 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 159 अंक के उछाल के साथ 4 फीसदी की तेजी पर 8,413.75 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी के 50 में से 50 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे थे. बैंक निफ्टी में शुरुआत में ही 958 अंकों का शानदार उछाल देखा जा रहा था और ये 18,253 पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बाजार आज के प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में देखें तो बाजार में शानदार उछाल के साथ कारोबार होता दिख रहा था. सेंसेक्स में 1306 पॉइंट और निफ्टी में 672 अंकों की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इस तेजी के आधार पर साफ था कि आज शेयर बाजार में उछाल के साथ ही बाजार खुलेगा.

शुक्रवार को कैसे बंद हुए थे बाजार शुकवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही कारोबार बंद हुआ था और सेंसेक्स 674 अंकों की गिरावट यानी 2.39 फीसदी नीचे 27,590 पर कारोबार बंद हुआ था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी भी 170 अंकों की गिरावट के साथ 2 फीसदी टूटकर 8083 पर बंद हुआ था.

कल अमेरिकी बाजारों का हाल कल अमेरिकी बाजारों में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और डाओ जोंस 1600 अंक से ज्यादा की तेजी पर बंद हुआ. कल यूएस मार्केट के कारोबार में एसएंडपी 500, और नैस्डेक भी चढ़कर बंद हुए.

आज एशियाई बाजारों में तेजी एशियाई बाजारों में भी आज मजूबती देखने को मिली है. जापान का निक्केई करीब 1.25 फीसदी की मजबूती के साथ 18,810 के आसपास ट्रेड करता दिख रहा है और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स भी 1.6 फीसदी ऊपर दिख रहा है. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 23,892 पर कारोबार करता दिख रहा था और कोस्पी में भी करीब 1 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

इसके अलावा ताइवान के शेयर बाजार में 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 9,952 के लेवल पर ट्रेडिंग होती दिख रही है और चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.64 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करता दिखा.

रुपये की ट्रेडिंग 10 बजे से होगी बता दें कि रुपये की ट्रेडिंग अब 10 बजे से 2 बजे तक होगी और ऐसा आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget