एक्सप्लोरर

ग्लोबल संकेतों से डरा बाजारः सेंसेक्स 130 अंक टूटकर 29,575 पर बंद

नई दिल्लीः आज हफ्ते के पहले दिन भारतीय बाजारों की चाल सुस्ती भरी रही है और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय माहौल में डर के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में घबराहट देखी जा रही है और बाजार नीचे आए हैं. सीरिया पर अमेरिकी हमले कल, कल मिस्त्र में आईएसआईएस का 2 चर्चों पर बम बरसाने जैसी घटनाओं से ग्लोबल बाजारों में तनाव बना है जो सभी देशों के शेयर बाजारों पर असर डाल रहा है. आज यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई जिसमें फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

1004201707_HC_BSE_Sensex-600

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 130.87 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29,575.74 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 6.85 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 9,181.45 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान मेटल, बैंकिंग, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी दिखी है. बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.9 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार के दौरान बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.9 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ. आज गिरने वाले सेक्टर्स में आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों दिखे. निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ और रियल्टी इंडेक्स 0.7 फीसदी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स 0.4 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 22 शेयरों में गिरावट देखी गई है. आज चढ़ने वाले शेयरों में आईओसी 3.55 फीसदी, बीपीसीएल 3.21 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. वहीं ग्रासिम 3.14 फीसदी और यस बैंक 2.98 फीसदी की मजबूती दिखाकर बंद हुए हैं. भारती इंफ्राटेल 2.42 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 2.02 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं.

1004201706_HC_Top_Losers-300

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 3.11 फीसदी और एशियन पेंट्स 2.21 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुए हैं. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.09 फीसदी और एचसीएल टेक 1.89 फीसदी की सुस्ती दिखाकर बंद हुए हैं.

मिडकैप-स्मॉलकैप का हाल मिडकैप शेयरों में ओरिएंटल बैंक, डिवीज लैब्स, ओबेरॉय रियल्टी, बजाज फिनसर्व और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 5.9-3.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. मिडकैप गिरने वाले शेयरों में रिलायंस कम्युनिकेशंस, टोरेंट पावर, ओरेकल फाइनेंशियल, श्रीराम सिटी और यूनाइटेड ब्रुअरीज 4.3-2.25 फीसदी तक नीचे बंद हुए. वहीं स्मॉलकैप शेयरों में अदानी ट्रांसमिशन, मधुकॉन प्रोजेक्ट्स, टाटा स्पॉन्ज, भूषण स्टील और सिंगर इंडिया के शेयरों में 15.25-11.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है. हालांकि स्मॉलकैप गिरने वाले शेयरों में शोभा, रैडिको खेतान, सिग्निटी टेक, प्रेस्टीज एस्टेट और एनआईआईटी 9.7-5.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget