एक्सप्लोरर

Stock Market Record: ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स 77100 के ऊपर, निफ्टी 23480 के पार

Market Record High: भारतीय शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाई छूता जा रहा है, घरेलू निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के दम पर स्टॉक मार्केट कुलांचे भर रहा है. 430 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का BSE एमकैप हो चुका है.

Stock Market Record High: भारतीय शेयर बाजार लगातार नए शिखर पर जा रहा है और आज फिर से नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर शुरुआत की है. बैंक निफ्टी की तेजी बरकरार है पर ये अपने रिकॉर्ड हाई से चंद अंक दूर है. आईटी स्टॉक्स की लगातार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. सेंसेक्स ने आज 77,100 का स्तर भी पार करके नया इतिहास रच दिया है और निफ्टी 23500 के करीब आ गया है.

बाजार की ऐतिहासिक ऊंचाई पर शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की ऐतिहासिक स्तर पर शुरुआत हुई है और आज बीएसई सेंसेक्स ने 495 अंक या 0.65 फीसदी की उछाल के साथ 77,102.05 पर ओपनिंग दिखाई है. एनएसई निफ्टी 158 अंक या 0.68 फीसदी चढ़कर 23480.95 पर खुला है. सेंसेक्स-निफ्टी का ये रिकॉर्ड हाई लेवल है.

बैंक निफ्टी ने भरा जोश-आईटी स्टॉक्स में रैली जारी

बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और आज ये 50,186 के हाई लेवल तक जा चुका है. फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ही केवल गिरावट के लाल दायरे में हैं. आईटी स्टॉक्स की रैली जारी है और ये करीब एक फीसदी ऊपर है. निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में बढ़त का हरा निशान देखा जा रहा है.

मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर

मिडकैप इंडेक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई का सिलसिला लगातार जारी है और ये शेयर लंबे समय से बाजार में जोश भर रहे हैं. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के 25 शेयरों में से 19 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 6 स्टॉक्स में गिरावट बनी हुई है.

430 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन देखें तो ये 431.18 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है. इस तरह पहली बार 430 लाख करोड़ रुपये को पहली बार पार कर लिया है.

सेंसेक्स के शेयरों का अपडेट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 5 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. टॉप गेनर्स में नेस्ले में 1.34 फीसदी की उछाल देखी जा रही है जबकि विप्रो 1.23 फीसदी ऊपर है. टेक महिंद्रा 1.15 फीसदी और टीसीएस 1.10 फीसदी चढ़े हैं. एचसीएल टेक 1.08 फीसदी बढ़ा है.

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

एनएसई निफ्टी के 50 में से 42 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 8 शेयरों में गिरावट है. डीवीज लैब 2.84 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ टॉप गेनर बना हुआ है. एचडीएफसी लाइफ 2.50 फीसदी ऊपर है और एलटीआई माइंडट्री में 1.81 फीसदी की उछाल है. श्रीराम फाइनेंस और विप्रो में  1.49-1.35 फीसदी की मजबूती है.

प्री-ओपन में ही बाजार का नया रिकॉर्ड

प्री-ओपनिंग में बाजार में बीएसई सेंसेक्स 498 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 77105 के लेवल पर था. वहीं एनएसई निफ्टी 157.40 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 23480 पर दिख रहा था.

ये भी पढ़ें

Go First: गो फर्स्ट को चौथी बार मिली राहत, अब एनसीएलटी ने दिया 60 और दिनों का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget