एक्सप्लोरर

Stock Market 31 December 2021: साल के आखिरी दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 58,000 के ऊपर, 17300 के पार Nifty

Stock Market Opening: 2021 के आखिरी दिन शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ इस साल को विदाई दे रहा है. आज शेयर बाजार में हरियाली छाई हुई है और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की आज अच्छी तेजी के साथ शुरुआत हुई है और शुरुआती 5 मिनट के ट्रेड में ही निफ्टी 333.36 अंक यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 58,127.68 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी में 104.05 अंक यानी 0.6 फीसदी की उछाल के साथ 17,308.00 के ऊपर कारोबार देखा जा रहा है. ग्लोबल संकेत आज कुछ मजबूत हैं और इसके असर से बाजार में भी सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स की चाल हल्की थी और इसमें 55.44 अंक यानी 0.10 फीसदी की उछाल के साथ 57,849.76 पर कारोबार देखा गया. वहीं एनएसई का निफ्टी 40.50 अंकों की बढ़त के साथ 17244.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

कल किन स्तरों पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार 30 दिसंबर को कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 12 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 57,794 और निफ्टी केवल 10 अंकों की गिरावट के साथ 17,203 पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़े-  GoodBye 2021: आज हर हाल में निपटा लें ये 5 काम, नहीं तो नए साल में हो सकती है मुसीबत

Nifty के टॉप गेनर्स
निफ्टी के टॉप गेनर्स को देखें तो हिंडाल्को में 3.64 फीसदी उछाल है और एक्सिस बैंक 2.54 फीसदी ऊपर है. टाइटन का शेयर 2.32 फीसदी चढ़ा है. कोटक महिंद्रा बैंक में 1.91 फीसदी और टाटा मोटर्स में 1.72 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

Nifty के टॉप लूजर्स
एनटीपीसी में 1.69 फीसदी की गिरावट है और टेक महिंद्रा 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और इंफोसिस 0.39 फीसदी नीचे है. वहीं विप्रो में 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक आज, कपड़ों-जूतों पर GST रेट बढ़ाने का फैसला टलने पर चर्चा संभव

सेक्टोरल इंडेक्स को देखें
बैंक निफ्टी में 475 अंकों की शानदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और इसमें 35,538 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी 1.25 फीसदी चढ़ा हुआ है. मेटल में 1.29 फीसदी का उछाल है और ऑटो शेयरों में 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज भी चढ़े हैं और सबसे ज्यादा 1.6 फीसदी का उछाल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में देखा जा रहा है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget