एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की 'मंगल' शुरुआत, सेंसेक्स 51900 के पार, निफ्टी 105 अंक चढ़कर 15455 पर खुला

Stock Market Opening: मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी तेजी पर खुला है और बाजार खुलते ही सेंसेक्स 51900 के पार हो गया है. निफ्टी में 100 अंकों की मजबूती है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज शानदार तेजी के साथ कारोबार खुला है और मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार (Stock Market) को उछाल मिला है. सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex Nifty) दोनों आज आधा-आधा फीसदी से ज्यादा बढ़कर कारोबार कर रहे हैं. एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और अमेरिका का डाओ फ्यूचर्स भी हरे निशान में बरकरार है जिससे घरेलू बाजार को सहारा मिला है.

कैसे खुला बाजार
आज कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 299.76 अंक यानी 0.58 फीसदी की उछाल के साथ 51,897.60 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 105.80 अंक यानी 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 15,455.95 पर खुलने में कामयाब रहा है. बाजार खुलते ही ओपनिंग मिनट में ही सेंसेक्स 51900 के पार चला गया है.

निफ्टी की कैसी रही शुरुआत
आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 49 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल एचयूएल का शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. आज के कारोबार में बैंक निफ्टी में भी शानदार उछाल देखा जा रहा है. बैंक निफ्टी 191.95 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 32876 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
आज के सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें तो निफ्टी के सभी सेक्टर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी का उछाल मीडिया शेयरों में देखा जा रहा है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.55 फीसदी ऊपर हैं. पीएसयू बैंक और रियलटी शेयरों में 1.21-1.21 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
आज के निफ्टी के 50 में से 49 शेयर तेजी के साथ हैं और इनमें सबसे ज्यादा हिंडाल्को 2.38 फीसदी चढ़ा है. टाटा मोटर्स में 2.28 फीसदी का उछाल है. आयशर मोटर्स 1.96 फीसदी उछला है. जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.84 फीसदी की मजबूती है और टाइटन का शेयर 1.76 फीसदी ऊपर है. निफ्टी में केवल एचयूएल का शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Train Cancelled: अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 612 ट्रेन रद्द कीं, जानें

Air India: टाटा ग्रुप की एयर इंडिया का नया प्लान, अपने बेड़े का विस्तार करने पर करेगी काम- रिपोर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget