एक्सप्लोरर

Train Cancelled: अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 612 ट्रेन रद्द कीं, जानें

Train Cancelled: सबसे अधिक प्रभावित जोन पूर्व मध्य रेलवे था, जिसका मुख्यालय हाजीपुर में है और इस जोन में, लगभग 350 ट्रेन रद्द रही जिनमें इससे गुजरने वाली ट्रेन भी शामिल हैं.

Train Cancelled: अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रेन संचालन फिर बाधित हुआ और सोमवार को 600 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी गईं. रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रभावित 612 ट्रेन में से 602 ट्रेन रद्द की गई, जिसमें 223 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन और 379 यात्री ट्रेनें शामिल हैं. चार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया.

मध्य रेलवे जोन सबसे ज्यादा प्रभावित
सबसे अधिक प्रभावित जोन पूर्व मध्य रेलवे था, जिसका मुख्यालय हाजीपुर में है और इसमें सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद डिविजन शामिल हैं.
इस जोन में, लगभग 350 ट्रेन रद्द रही जिनमें इससे गुजरने वाली ट्रेन भी शामिल हैं. दिल्ली में, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के पास शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेने की अपनी मांग पर जोर देने के लिए एक ट्रेन को रोक दिया.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेल पटरी को खाली कराया और करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पटरी और स्टेशन से हटाने की कोशिश के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

असम में बाढ़ के कारण भी ट्रेनें रद्द
आईवाईसी सदस्यों ने पास के कनॉट प्लेस में भी विरोध प्रदर्शन किया. एनएफआर के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ हिंसक आंदोलन और असम में कई जगहों पर आई बाढ़ के कारण कम से कम 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है या पुनर्निर्धारित किया है. 

आज इन पांच ट्रेनों को रद्द किया गया
एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि सोमवार को रद्द की गई ट्रेनों के अलावा मंगलवार के लिए पांच अन्य ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में 'अग्निपथ' के खिलाफ हिंसक आंदोलन के कारण गुवाहाटी से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों को ज्यादातर रद्द कर दिया गया या उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया. बिहार में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कोच जलाये गए और रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें

Air India: टाटा ग्रुप की एयर इंडिया का नया प्लान, अपने बेड़े का विस्तार करने पर करेगी काम- रिपोर्ट्स

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उबाल, क्या महंगा हुआ देश में पेट्रोल डीजल-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget