एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में 'मंगल' कारोबार, Nifty फिर से नए शिखर पर पहुंचा; सेंसेक्स 62700 के पार

Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में बुल रन जारी है और आज निफ्टी ने फिर नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है. कल 18414 का ऑलटाइम हाई बनाने के बाद आज 18625 तक ऊपर गया है और दिन के कारोबार में और चढ़ सकता है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार (Indian Srock Market) में आज फिर बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है और निफ्टी, सेंसेक्स (Nifty-Sensex) के साथ बैंक निफ्टी (Bank Nifty) लगातार नए हाई बनाते जा रहे हैं. निफ्टी में बैक टू बैक ऑलटाइम हाई लेवल देखे जा रहे हैं.  एशियाई बाजारों में भी आज जोरदार तेजी है और हॉन्गकॉन्ग का बाजार आज 3.5 फीसदी ऊपर है. ग्लोबल संकेत मजबूत हैं और इससे घरेलू बाजार को भी सपोर्ट मिल रहा है.

निफ्टी फिर नए शिखर पर आया
आज निफ्टी मामूली गिरावट पर तो खुला था पर खुलने के 15 मिनट बाद ही नए ऑलटाइम हाई पर आ गया है. निफ्टी 18,625 पर आ गया है जो इसका नया रिकॉर्ड लेवल है. निफ्टी 62.35 अंक या 0.34 फीसदी की उछाल के साथ 18625 पर ट्रेड कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है.

कैसे खुला है आज बाजार
आज शेयर बाजार की ओपनिंग हल्की गिरावट के साथ ही हुई पर खुलते ही स्टॉक मार्केट रिकवरी दिखाने लगा. ओपनिंग को देखें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 142.72 अंक नीचे खुला और ये 62,362.08 पर ओपन हुआ है. कल सेंसेक्स 62,504.80 पर बंद हुआ था. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.3 अंकों की गिरावट के साथ 18,552.45 पर खुला है और कल ये 18,562.75 पर बंद हुआ था.

शुरुआती 10 मिनट में बाजार का कारोबार 
शुरुआती 10 मिनट में शेयर बाजार हरे निशान में लौट आया है और सेंसेक्स 62700 के पार निकल गया है. सेंसेक्स में 62,705.15 का लेवल देखा जा रहा है और ये 200.35 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल पर आ गया है. वहीं निफ्टी 18,601 पर आ गया है और 38.65 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी पर है.

सेंसेक्स और निफ्टी का कारोबार
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और 9 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा निफ्टी में 50 में से 33 शेयर उछाल के साथ हैं और 16 शेयरों में लाल निशान बना हुआ है. एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

कौन से शेयरों में है तेजी
आज सेंसेक्स के शेयरों में एचयूएल 2.20 फीसदी ऊपर है तो टाटा स्टील करीब 2 फीसदी चढ़ा है. आईसीआईसीआई बैंक में 1.23 फीसदी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में 1.17 फीसदी और M&M में 1.14 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं टाइटन 1.05 फीसदी ऊपर हैं.  सन फार्मा 1 फीसदी मजबूत है और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.88 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. 

आज के गिरने वाले शेयरों का हाल
आज एलएंडटी 1.02 फीसदी की गिरावट पर है, पावरग्रिड 0.85 फीसदी नीचे है. इंडसइंड बैंक 0.51 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.48 फीसदी और एनटीपीसी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 0.22 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

GDP: कल आएंगे दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े, आर्थिक विकास दर के लिए SBI रिसर्च का ये है अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget