एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 65,500 के करीब खुला, निफ्टी 19450 पर ओपन

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज की शुरुआत नरमी के साथ हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर ट्रेड दिखा रहे हैं. 

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट के साथ ही कारोबार के संकेत मिल रहे हैं. बैंक और आईटी शेयरों की गिरावट के चलते स्टॉक मार्केट फिल लाल निशान में ही फिसलता नजर आ रहा है. आज ग्लोबल बाजारों से भारतीय शेयर बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है. रात के कारोबार में अमेरिकी बाजार और सुबह के ट्रेड में एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है. 

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार के लिए संकेत ज्यादा खास नहीं दिख रहे हैं और स्टॉक मार्केट की शुरुआत 35.57 अंकों की गिरावट के साथ 65,503 पर जाकर हुई है. इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 14.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 19,450 पर खुला है. बैंक निफ्टी भी लाल निशान में ही खुला और आईटी शेयरों की ओपनिंग भी गिरावट के साथ ही हुई है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 13 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से 21 शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और 29 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है.

सेंसेक्स के कौन से शेयर हैं चढ़े

टाइटन, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, एसबीआई, मारुति, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

किन शेयरों में आज है गिरावट

आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, नेस्ले, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

किन सेक्टर्स में है तेजी, किन सेक्टर्स में है गिरावट

आज के निफ्टी के सेक्टर्स देखें तो मिलाजुला रुख देखा जा रहा है. एफएमसीजी सेक्टर में 0.48 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और ऑयल एंड गैस शेयर 0.26 फीसदी टूटे हैं. आईटी स्टॉक्स में 0.20 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और बैंक निफ्टी तथा फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में मामूली 0.09-0.10 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

प्री-ओपनिंग में कैसा दिख रहा था बाजार

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे थे. बीएसई का सेंसेक्स 33.32 अंक की कमजोरी के साथ 65506 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 24.85 अंक गिरकर 19440 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

Amrit Kalash Scheme: SBI ने फिर बढ़ाई अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन, अब इस तारीख तक ग्राहक कर पाएंगे निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget