एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मिडकैप इंडेक्स फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. सेंसेक्स-निफ्टी 79,000 और 24,000 के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया है जिससे बाजार को कुछ सपोर्ट मिला है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में नए महीने के नए हफ्ते का पहला ट्रेडिंग सेशन लगभग सपाट ओपनिंग के साथ खुला है. जुलाई का पहला कारोबारी सत्र मामूली तेजी के साथ खुला है जो फ्लैट ओपनिंग कहा जाएगा. मिडकैप इंडेक्स हालांकि रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है और ग्रासिम का शेयर ओपनिंग के साथ ही ऑलटाइम हाई पर आ गया है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखा जा रहा है और ये रेंज में कारोबार कर रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 10.62 अंकों की बढ़त के साथ 79,043.35 पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 17.65 अंक की तेजी पर 23,992.95 के लेवल पर ओपन हुआ है. इसने बाजार खुलते ही 24,043 का लेवल छू लिया है यानी 24000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के ऊपर ही है. 

BSE का मार्केट कैप 440 लाख करोड़ रुपये के पार

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 440.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और इस तरह इसने पहली बार 440 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने में कामयाबी हासिल की है. बीएसई पर 3846 शेयरों में ट्रेड देखा जा रहा है और 2558 शेयरों में बढ़त बनी हुई है. 1121 शेयरों में गिरावट है जबकि 167 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं. 308 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 172 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. 251 शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर हैं जबकि 21 शेयरों में निचला स्तर देखा जा रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. 8 शेयरों में गिरावट देखी गई है. सेंसेक्स के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील 1.43 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.42 फीसदी, टीसीएस 1.20 फीसदी, एचयूएल 1.10 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी 0.71-0.71 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी 2.14 फीसदी, सन फार्मा 0.90 फीसदी, पावरग्रिड 0.89 फीसदी, एलएंडटी 0.74 फीसदी और एसबीआई 0.52 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत से क्विक कॉमर्स की चांदी, रेस्टोरेंट-बार को भी हुआ जबरदस्त प्रॉफिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget