एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 60,600 तक नीचे आया, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन भी गिरावट ही लेकर आया है, सेंसेक्स आज सुबह 100 अंकों की गिरावट के साथ खुला है और ओपनिंग मिनटों में करीब 200 अंक टूट गया है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर आज भारतीय बाजार पर भी देखा जा रहा है और अडानी समूह के शेयरों में भी आज बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. 

किन लेवल पर खुला बाजार

आज बाजार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 60,706.81 पर खुला है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी आज 17,847.55 पर खुला है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के लाल निशान के साथ ही कारोबार कर रहे हैं.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी

शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 191.69 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 60,614.53 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 17,839 के निचले स्तर तक आ गया है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स के 30 में से केवल 10 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 20 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. निफ्टी के 50 में से केवल 15 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है और 35 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

किन सेक्टर्स में दिखी तेजी, किनमें दिखी गिरावट

मीडिया और पीएसयू बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है. पीएसयू बैंक 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहे हैं और मीडिया शेयर 0.23 फीसदी चढ़े हैं. गिरने वाले सेक्टर्स में 1.13 फीसदी मेटल स्टॉक्स टूटे हैं, 1.08 फीसदी की गिरावट आईटी शेयरों में देखी जा रही है. 0.72 फीसदी की गिरावट फार्मा शेयरों के सेक्टर में देखी जा रही है. ऑयल एंड गैस 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

चढ़ने वाले शेयरों की तेजी जानें

आज सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में एलएंडटी, एसबीआई, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और मारुति के शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

गिरने वाले शेयरों के नाम

एचडीएफसी, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, आईटीसी, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, सन फार्मा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

अडानी समूह के शेयरों की स्थिति

आज बाजार खुलने के साथ ही अडानी समूह के सभी शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. अडानी एंटरप्राइजेज में पूरे 10 फीसदी की गिरावट दिखी है. इसके अलावा अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट आई है. अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट का लोअर सर्किट लगा है. 

जोमैटो के तिमाही नतीजों से शेयर में गिरावट

ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमैटो का घाटा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 346.6 करोड़ रुपये (साल-दर-साल) हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे 63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी ने कहा कि उसका रेवेन्यू 66 फीसदी की बढ़त के साथ 2363 करोड़ रुपये (साल-दर साल) रहा. जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि लंबी अवधि का अवसर बड़ा और रोमांचक बना हुआ है. आज इसी कारण से जोमैटो के शेयर में गिरावट देखी जा रही है और ये करीब 2 फीसदी टूटकर 53.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें

Adani Group Stocks: MSCI ने घटा दिया अडानी समूह की इन कंपनियों का वेटेज, जानें कौन से शेयर हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget