एक्सप्लोरर

RBI Dividend: केंद्र सरकार को आरबीआई से इस साल ज्यादा मिलेगा डिविडेंड या नहीं, जानें क्या हैं संकेत

RBI Dividend: वित्त वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाही में राज्य के बैंकों का मुनाफा 98,000 करोड़ रुपये से ज्यादा था, ये वित्त वर्ष 2024 के अंत तक बढ़ने का अनुमान है. पिछले साल के मुकाबले कैसा रहेगा- जानें.

RBI Dividend: भारत सरकार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से मिलने वाले डिविडेंड को लेकर खबर आई है. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में आरबीआई से भारत सरकार को मिलने वाला डिविडेंड पिछले वित्त वर्ष यानी FY24 जितना ही रह सकता है या उससे थोड़ा ही ज्यादा रह सकता है. इस मामले की जानकारी रखने वाले 2 लोगों ने इस बात की जानकारी दी है. आरबीआई से केंद्र को डिविडेंड आम तौर पर मई में जारी किया जाता है.

आर्थिक समाचार पोर्टल लाइवमिंट में छपी खबर के मुताबिक जहां आरबीआई से मिलने वाले डिविडेंड को लेकर कोई खास उत्साहजनक खबर नहीं है. वहीं पब्लिक सेक्टर के बैंकों को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं. मामले से परिचित लोगों का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में पब्लिक सेक्टर बैंक (PSBs) से केंद्र सरकार को मिलने वाला डिविडेंड पिछले वित्त वर्ष की तुलना में ऊंचा रहने वाला है. इसके पीछे मुख्य रूप से राज्यों के बैंकों का मुनाफा पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहने को कारण माना जाएगा.

PSBs का मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाही में राज्य नीत बैंकों का मुनाफा 98,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया था और ये वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 1.3 खरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2024 के दौरान, सरकार ने आरबीआई, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 48,000 करोड़ रुपये के डिविडेंड का अनुमान लगाया था जो कि 17 फीसदी ज्यादा डिविडेंड रहा था. वित्त वर्ष 2024 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का डिविडेंड पेआउट लगभग 15,000 करोड़ रुपये रहा था.

इन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "केंद्र को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2015 के दौरान आरबीआई से डिविडेंड इनकम पिछले साल की तुलना में समान स्तर पर या थोड़ी ज्यादा रहेगी. वित्त वर्ष 2025 के दौरान पीएसबी से डिविडेंड की रकम 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है"

पिछली बार कैसा रहा था आरबीआई का डिविडेंड

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023 के लिए केंद्र सरकार को सरप्लस के तौर पर 87,416 करोड़ रुपये के ट्रांसफर के साथ इस लक्ष्य को पार कर लिया गया था. हालांकि इसका पेमेंट मई 2023 में किया गया था और सरकार ने वित्त वर्ष 2024 में इसका हिसाब दिया था. 

सरकार को है पहले से अच्छे डिविडेंड का अनुमान

फरवरी में पेश किए गए वोट ऑन अकाउंट बजट में कहा गया है कि सरकार को वित्त वर्ष 2025 में आरबीआई और राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों से 1.02 ट्रिलियन डिविडेंड की उम्मीद है. हालांकि इसको लेकर कोई ब्रेकअप नहीं दिया गया था. इसके अलावा अनुमान है कि आरबीआई और राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों का वास्तविक डिविडेंड वित्त वर्ष 2015 के दौरान बजटीय लक्ष्यों से ज्यादा हो सकता है. इससे केंद्र को अपने राजकोषीय घाटे के मार्ग पर बने रहने में मदद मिलेगी और वित्त वर्ष 2015 में राजकोषीय घाटे को 5.1 फीसदी या उससे भी बेहतर तक लाया जा सकेगा.

आरबीआई के सामने है चुनौती

अमेरिकी डॉलर की हालिया मजबूती की वजह से आरबीआई की तरफ से विदेशी मुद्रा की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम हो गई है और इससे इस मोर्चे पर संभावित इनकम में कमी देखी गई है. हालांकि वित्त मंत्रालय और आरबीआई के प्रवक्ताओं ने ईमेल से पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें

Retail Sector: छोटे शहरों से रिटेल सेक्टर को मिल रहा बड़ा सपोर्ट, ई-कॉमर्स ने भी पकड़ी रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget