एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटकर 65,500 तक फिसला, निफ्टी 19537 के करीब

Stock Market Opening: घरेलू बिकवाली के दबाव के चलते शेयर बाजार में आज ओपनिंग होते ही बाजार टूट गया है. सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा है और निफ्टी आधा फीसदी नीचे है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. स्टॉक मार्केट की शुरुआत लगभग सपाट हुई थी पर बाजार खुलने के 2 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 19500 के करीब आ पहुंचा है.

सुबह कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 14.98 अंक गिरकर 65,813 के लेवल पर ओपन हुआ था और एनएसई का निफ्टी 15.90 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 19,622 पर कारोबार की ओपनिंग के समय दिखाई दे रहा था. बाजार खुलने के समय ग्लोबल संकेत वैसे ही नरम थे और एशियाई बाजारों की सुस्ती के चलते घरेलू शेयर बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिल पाया.

सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बीएसई का सेंसेक्स 327.56 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 65,500.85 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 101.05 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ19,537.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों का कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे. वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में थे. बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और बाकी 21 शेयर गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

आज ग्लोबल दबाव के संकेतों के चलते भारतीय बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिला है. घरेलू स्तर पर ऑटो और स्टील कंपनियों के शेयरों के तनाव से इंडियन स्टॉक मार्केट आज बिकवाली के दवाब में झूल रहा है. वहीं दूसरे एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट मुनाफे में देखा गया है. 

ये भी पढ़ें

Akshardham Temple New Jersey: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर USA में 8 अक्टूबर को खुलेगा, देखें भव्य तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget