एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: IT शेयरों की भारी गिरावट से बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17700 के नीचे

Stock Market Opening Today: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज बेहद धीमी है और बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. आईटी शेयरों की कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है और ये टूटे हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज जोरदार गिरावट देखी जा रही है और आईटी शेयरों (IT Stocks)  का इस गिरावट में सबसे बड़ा हाथ है. बीते हफ्ते आए इंफोसिस के तिमाही नतीजों (Infosys Quarterly Results) के बाद आईटी शेयरों में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा था और आज ऐसा ही हुआ है.

कैसे खुला बाजार

बीएसई का सेंसेक्स 45.10 अंक यानी 0.075 फीसदी गिरकर 60,385.90 के लेवल पर खुला है. हालांकि निफ्टी में आज हल्की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और ये 35.00 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ17,863 पर खुल पाया था. 

बाजार खुलने के 5 मिनट बाद सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

शेयर बाजार खुलने के 5 मिनट बाद बीएसई का सेंसेक्स 610.45 अंक यानी 1.01 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 59,820.55 पर कारोबार कर रहा था. इसमें 600 अंकों की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 153.10 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 17,674.90 पर कारोबार कर रहा था. 

आईटी शेयरों की जोरदार गिरावट

आईटी इंडेक्स में आज 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है और इंफोसिस के शेयर में 10 फीसदी से अधिक की भारी-भरकम गिरावट देखी जा रही थी. टेक महिंद्रा का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा. विप्रो, एचसीएल टेक में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. माइंडट्री, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जैसे शेयर भी फिसले हैं. टीसीएस के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट दिखी.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी का दौर देखा जा रहा है और 13 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं एनएसई के निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी का सिलसिला देखा जा रहा है. 20 शेयरों में गिरावट हावी है और 2 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

किन शेयरों में है तेजी

सेंसेक्स के जो शेयर ऊपर हैं और हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं उनमें पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट,  इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, मारुति, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयरों के नाम हैं. 

सेंसेक्स के कौन से शेयर हैं टूटे

बीएसई सेंसेक्स के जिन शेयरों में आज गिरावट है उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा हैं और सबसे ज्यादा इंफोसिस का शेयर 11.37 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

Credit Card: देश में क्रेडिट कार्ड का जमकर हो रहा यूज, वित्त वर्ष 2023 में 47 फीसदी बढ़ा कार्ड के जरिए खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget