एक्सप्लोरर

Credit Card: देश में क्रेडिट कार्ड का जमकर हो रहा यूज, वित्त वर्ष 2023 में 47 फीसदी बढ़ा कार्ड के जरिए खर्च

Credit Card Spend Increased: देश में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला सालाना खर्च बढ़कर किस लेवल पर आ गया है, ये जानकर आपको बेहद हैरानी होगी. आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है.

Credit Card Spend: देश में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल जमकर हो रहा है और लोगों में इस कार्ड के जरिए खरीदारी करने का क्रेज बढ़ गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जारी आंकड़ों से ये बात सामने आई है जिसमें पता चला है कि भारत में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाली खरीदारी, पेमेंट आदि का चलन बढ़ा है. आरबीआई ने जो डेटा जारी किया है उससे पता चला है कि वित्त वर्ष 2023 में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला खर्च साल दर साल आधार पर 47 फीसदी बढ़ गया है. ये 47 फीसदी बढ़कर 14 खरब रुपये पर आ गया है. ये बढ़ोतरी मुख्य तौर पर ई-कॉमर्स और पॉइंट ऑफ सेल ट्रांजेक्शन्स के जरिए देखने को मिली है. 14 खरब रुपये के कार्ड खर्च का ये आंकड़ा बेहद हैरान करने वाला लगता है.

मार्च में छुआ ऐतिहासिक आंकड़ा

मार्च 2023 में क्रेडिट कार्ड खर्चों ने अपने ऑलटाइम हाई का लेवल हासिल कर लिया और इस महीने में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला खर्च 1.37 खरब रुपये पर पहुंच गया था. ग्राहकों ने जरूरी और गैर जरूरी खर्चों दोनों के लिए क्रेडिट कार्ड का जमकर इस्तेमाल किया. मार्च में लगातार 13वां महीना था जब क्रेडिट कार्ड खर्च 1 खरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया. मार्च में हुए क्रेडिट कार्ड के कुल खर्च में भी 63 फीसदी हिस्सा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हुआ था. 

आउटस्टेंडिंग क्रेडिट कार्ड की संख्या भी बढ़ी

वित्त वर्ष 2022-23 में 1.167 करोड़ क्रेडिट कार्ड नए जोड़े गए जो वित्त वर्ष 2021-22 में दिए गए 1.115 करोड़ क्रेडिट कार्ड से थोड़ा ही ज्यादा है. आउटस्टेंडिंग क्रेडिट कार्ड की बात करें तो ये फरवरी 28 के 8.3 करोड़ के मुकाबले मार्च 31 को 8.5 करोड़ के आंकड़े पर थे. 

बैंकों के क्रेडिट कार्ड खर्च के आंकड़ों को जानें

बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला खर्च मार्च में महीने-दर-महीने आधार पर 54 फीसदी की बढ़त के साथ दिखाई दिया है. 

आईसीआईसीआई बैंक के मार्च के क्रेडिट कार्ड के खर्च फरवरी के मुकाबले मार्च 2023 में 20 फीसदी की बढ़त दिखा रहे थे.

एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के खर्च मार्च 2023 में इससे पिछले महीने के मुकाबले 14 फीसदी की बढ़त पर रहे हैं.

एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के लिए ये आंकड़ा मार्च में 11 फीसदी की बढ़त पर था. 

ये भी पढ़ें

Railway Revenue: खानपान, पार्किंग, विज्ञापन जैसी मदों में रेलवे की आय घटी, कबाड़ बेचकर अच्छी कमाई की- CAG

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget