एक्सप्लोरर

Rupee Opening: रुपये में मजबूती, 15 पैसे की तेजी पर खुलकर 78.07 रुपये प्रति डॉलर पर आया

Rupee Dollar Rate: डॉलर के मुकाबले रुपया आज हल्की मजबूती के साथ ओपन हुआ है और इसमें सुधार के साथ कारोबार हो रहा है.

Rupee Opening: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा करने के बाद आज अंदाजा लगाया जा रहा था कि भारतीय करेंसी रुपये में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि आज रुपया मजबूती के साथ ओपन हुआ है. रुपये में 15 पैसे की मजबूती के साथ आज का करेंसी ट्रेड ओपन हुआ है.

कैसे खुला रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ ओपन हुआ है. रुपया आज 78.07 रुपये प्रति डॉलर के साथ 15 पैसे ऊपर खुला है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया 78.22 के लेवल पर बंद हुआ था. 

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 78.07 पर पहुंच गया. अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में 0.75 फीसदी (75 आधार अंक) की बढ़ोतरी की और इस दिशा में और कदम उठाने के संकेत दिए जिससे रुपये को मजबूती मिली विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में बढ़त और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को बल मिला. हालांकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही.

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज में रुपया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.06 पर मजबूत खुला, इसके बाद कुछ गिरावट के साथ 78.07 पर आया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है. शुरुआती सौदों में यह बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था. बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.22 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था.

डॉलर इंडेक्स और अन्य डेटा
इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.21 फीसदी गिरकर 104.94 पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 फीसदी बढ़कर 119.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,531.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें

SBI Home Loan Costly: एसबीआई ने महंगा किया होम लोन, एक झटके में बढ़ा दी इतनी दरें, जानें आप पर असर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 53,000 के पार, Nifty 15,800 के ऊपर निकला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget