एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, सेंसेक्स 415 अंक चढ़कर 71,770 पर, निफ्टी 21650 के पार खुला

Stock Market Opening: शेयर बाजार की जबर्दस्त तेजी के साथ ओपनिंग हुई है और आईटी इंडेक्स की 500 अंकों के उछाल के जरिए भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है. बैंक निफ्टी भी करीब 250 अंक ऊपर है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार आज शानदार तेजी के साथ खुला है. कल शाम को बाजार की भारी गिरावट के बाद आज स्टॉक मार्केट की तेजी पर यानी गैपअप ओपनिंग हुई है. शेयर बाजार में ओपनिंग के समय बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 2200 शेयरों की रही और गिरने वाले शेयरों की संख्या केवल 200 रही है.

भारतीय शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी के साथ ओपनिंग

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 415.69 अंक या 0.58 फीसदी की उछाल के साथ 71,770 पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 140.60  अंकों या 0.65 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 21,653 के लेवल पर खुला है.

प्री-ओपन में बाजार की शानदार उछाल

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 326.72 अंकों के उछाल के साथ 71681 पर कारोबार दिखा रहा था. एनएसई का निफ्टी 142.50 अंक चढ़कर 21655 पर ट्रेड कर रहा था.

कल शेयर बाजार में दिखी थी भारी गिरावट

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की गिरावट ने सबको चौंका दिया और ये अहम स्तरों से नीचे आ गिरा था. एनएसई का निफ्टी 197.80 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के बाद 21,513 पर ट्रेड बंद कर पाया था. बीएसई का सेंसेक्स 670.93 अंक या 0.93 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 71,355 के लेवल पर क्लोज हुआ था.

सेंसेक्स और निफ्टी के लगभग सभी शेयर उछाल पर

ओपनिंग के समय सेंसेक्स के 30 में केवल एक शेयर में गिरावट दिखी और वो पावरग्रिड का है. सेंसेक्स के बाकी 29 शेयरों में उछाल बना हुआ है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में आईटी शेयरों का बोलबाला रहा और टॉप 6 शेयरों में से 5 शेयर आईटी सेक्टर के हैं. सेंसेक्स का टॉप गेनर भी विप्रो ही देखा गया. 

निफ्टी की कैसी है तस्वीर

निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में जबर्दस्त तेजी है और केवल 2 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. बायबैक की खबरों के बाद बजाज ऑटो का शेयर 2.81 फीसदी ऊपर है और निफ्टी का टॉप गेनर है. यहां भी विप्रो टॉप गेनर्स में शामिल है और 1.80 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

भारत के सरकारी बॉन्ड्स पर ग्लोबल ब्रांड्स का भरोसा, जेपी मॉर्गन के बाद ब्लूमबर्ग इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget