एक्सप्लोरर

भारत के सरकारी बॉन्ड्स पर ग्लोबल ब्रांड्स का भरोसा, जेपी मॉर्गन के बाद ब्लूमबर्ग इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल

Indian Government Bonds: भारत के सरकारी बॉन्ड्स की ग्लोबल साख के लिए ये अच्छा डेवलपमेंट रहेगा और विदेशी निवेशकों को भारतीय बॉन्ड्स में पैसा लगाने का बेहतर मौका मिलेगा.

Government Bonds: भारत की आर्थिक विकास की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है और लगातार इसको लेकर नए-नए अपडेट व खबरों के आने का सिलसिला जारी है. पिछली बार आए जीडीपी के आंकड़ें इसके गवाह हैं और शेयर बाजार की रैली से भी लगातार देश की ग्रोथ स्टोरी को लेकर भरोसा बना हुआ है. इसी कड़ी में एक और खबर आई है जिसे जानकर आपको खुशी होगी.

साल 2024 में भारत के सरकारी बॉन्ड को लेकर नया उत्साह देखा जा सकता है क्योंकि ब्लूमबर्ग ने इन्हें अपने इंडेक्स में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है. सितंबर 2024 में देश के सरकारी बॉन्ड्स को ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है. भारतीय सरकारी बॉन्ड जून 2024 से उसके सरकारी बॉन्ड इंडेक्स-इमर्जिंग मार्केट्स (जीबीआई-ईएम) वैश्विक इंडेक्स सूट का हिस्सा होंगे. ब्लूमबर्ग प्रपोजल के मुताबिक, भारतीय डेट (कर्ज) को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

जेपी मॉर्गन ने पहले ही कर दिया था ऐलान

गौरतलब है कि जेपी मॉर्गन ने जून 2024 से शुरू होने वाले GBI-EM Global index में  भारत के सरकारी बॉन्ड्स को शामिल किया था. इसका ऐलान सितंबर 2023 में ही हो चुका था. ब्लूमबर्ग का प्रस्ताव जेपी मॉर्गन द्वारा सितंबर 2023 में भारतीय सरकारी बॉन्ड्स को अपने इंडेक्स में शामिल करने के महीनों बाद आया है.

जानें ब्लूमबर्ग इंडेक्स से जुड़ी कुछ और डिटेल्स

भारत के सरकारी बॉन्ड्स का जनवरी 2025 में फुली एक्सेसिबल रूट (FAR) कैटेगरी के तहत ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल होने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा. जब भारत के सरकारी बॉन्ड्स ब्लूमबर्ग इमर्जिंग मार्केट के 10 फीसदी कंट्री कैप्ड इंडेक्स में आ जाएंगे. उस समय इन भारतीय एफएआर बॉन्ड्स का ब्लूमबर्ग इंडेक्स में 10 फीसदी से ज्यादा का वेटेज नहीं होगा और इन पर 10 फीसदी की फुल कैप या लिमिट होगी.

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में रुपया तीसरा सबसे बड़ा करेंसी कंपोनेंट होगा

ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विसेज लिमिटेड के मुताबिक "उस समय, ब्लूमबर्ग इमर्जिंग मार्केट लोकल करेंसी इंडेक्स के भीतर चीनी रेनमिनबी और दक्षिण कोरियाई वोन के बाद भारतीय रुपया तीसरा सबसे बड़ा करेंसी कंपोनेंट बन जाएगा,"

क्या होते हैं FAR कैटेगरी के बॉन्ड्स

एफएआर कैटेगरी में वे बॉन्ड शामिल होते हैं जिन्हें विदेशी निवेशक किसी लिमिट या प्रतिबंध के बिना खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें

India Maldives Issue: मालदीव के बहिष्कार में कूदी एक और कंपनी, ट्रेवल इंश्योरेंस पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget