एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की शानदार ओपनिंग, सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 71800 के पार, निफ्टी 21700 के ऊपर खुला

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की चाल आज दमदार जोश के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है. सेंसेक्स और निफ्टी ने दो दिन के अवकाश के बाद जबरदस्त बढ़त के साथ ओपनिंग दिखाई है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग जबरदस्त रही है और सेंसेक्स-निफ्टी में हरियाली छाई हुई है. बीएसई का सेंसेक्स 444.55 अंकों या 0.62 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 71868 के लेवल पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 144.80 अंक या 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 21716 के लेवल पर ओपन हुआ है. 

सेंसेक्स के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और केवल 4 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में आईसीआईसीआई बैंक में 3.21 फीसदी की शानदार बढ़त है और ये सबसे आगे दिख रहा है. सेंसेक्स 3.02 फीसदी और भारती एयरटेल 2.44 फीसदी की अच्छी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. पावरग्रिड 2.32 फीसदी और बजाज फिनसर्व 1.80 फीसदी चढ़ा है.

सेंसेक्स के गिरने वाले स्टॉक्स में आज एशियन पेंट्स 1.79 फीसदी नीचे है और एचडीएफसी बैंक 0.96 फीसदी गिरावट पर है. एचयूएल 0.67 फीसदी कमजोरी पर और मारुति 0.32 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी के स्टॉक्स का ताजा हाल

निफ्टी के 50 में से 38 शेयर उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं और 12 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी का टॉप गेनर आज सिप्ला है जो 6.48 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. आईसीआईसीआई बैंक 3.70 फीसदी और पावरग्रिड 2.57 फीसदी ऊपर है. भारती एयरटेल 1.98 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

बैंक निफ्टी का क्या है अपडेट

बैंक निफ्टी आज 367 अंकों या 0.80 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और 46425 के लेवल तक गया है. इसने 46580 तक का हाई लेवल दिखाया था और बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयर जोरदार तेजी पर हैं और 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आज के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले-गिरने वाले सेक्टर्स

अन्य सेक्टर्स को देखें तो चढ़ने वाले स्टॉक्स में हेल्थकेयर इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर हैं और फार्मा शेयर 2.16 फीसदी की बढ़त पर हैं. आज गिरने वाले मीडिया शेयरों में 4.15 फीसदी की जबरदस्त गिरावट है और रियलटी सेक्टर 1.16 फीसदी नीचे है. 

ये भी पढ़ें

दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में भारी गिरावट, इस वजह से सात हफ्ते के निचले लेवल तक गिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget