एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, बजाज फाइनेंस ओपनिंग में करीब 4 फीसदी टूटा

Stock Market Opening: शेयर बाजार की चाल आज ज्यादा तेज नहीं है और बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है. बाजार के हैवीवेट्स में शामिल बजाज फाइनेंस का शेयर निगेटिव खबर के चलते भारी गिरावट पर खुला.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज एकदम सपाट हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी में लाल निशान में कारोबार देखा जा रहा है. निफ्टी तो एकदम कल के ही लेवल पर है और सेंसेक्स 10 अंक नीचे खुला है. आरबीआई ने कल बजाज फाइनेंस पर एक कड़ा फैसला लिया जिसके असर से बजाज ट्विंस के शेयर जोरदार गिरावट पर खुले हैं. 

आज ऐसी रही बाजार की ओपनिंग

आज बीएसई का सेंसेक्स 10.06 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 65,665 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी बिलकुल सपाट खुला है और 19,674 के लेवल पर ओपन हुआ जबकि कल ये 19675 पर बंद हुआ था.

बजाज फाइनेंस में जबरदस्त गिरावट

कल आरबीआई के बजाज फाइनेंस पर लिए गए फैसले के असर से बजाज फाइनेंस के शेयर में जबरदस्त गिरावट आई है. ओपनिंग के समय बजाज फाइनेंस 3.93 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 6940 रुपये के लेवल पर आ गया है और इस तरह इसने 7000 रुपये का लेवल तोड़ा है.

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से केवल 9 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और 21 शेयरों में गिरावट हावी है. वहीं निफ्टी के 50 में से सिर्फ 15 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है जबकि 35 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एनटीपीसी 1.70 फीसदी और टीसीएस 0.71 फीसदी ऊपर हैं. टाटा मोटर्स 0.46 फीसदी, एमएंडएम और इंडसइंड बैंक में 0.42 फीसदी की तेजी बनी हुई है.

बैंक निफ्टी में कैसी है तस्वीर-अन्य सेक्टर्स का भी हाल जानें

बैंक निफ्टी भी सपाट चाल दिखा रहा है और 22.80 अंक गिरकर 44178 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में केवल थोड़ी तेजी है और ये 0.89 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 0.56 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. ऑटो, आईटी, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़त का हरा निशान देखा जा रहा है.

प्री-ओपन में कैसा रहा बाजार

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 46.43 अंक की गिरावट के साथ 65629 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 2.90 अंक की नाममात्र की गिरावट के साथ 19672 के लेवल पर बना हुआ था. 

बुधवार को कैसी रही थी क्लोजिंग

बुधवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 742 अंकों के उछाल के साथ 65,675 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 232 अंकों के उछाल के साथ 19,675 के लेवल पर बंद हुआ था. निफ्टी में कल दिखी तेजी किसी एक दिन में दिखी सबसे बड़ी बढ़त थी जो 31 मार्च 2023 के बाद आई है.

ये भी पढ़ें

भारत की बड़ी आबादी ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में करती है सफर, आंकड़ों से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget