एक्सप्लोरर

भारत की बड़ी आबादी ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में करती है सफर, आंकड़ों से हुआ खुलासा

Indian Railways: अप्रैल-अक्टूबर 2023 के सात महीनों के दौरान कुल रेलवे यात्रियों में से 95.3 फीसदी ट्रेन पैसेंजर्स ने नॉन एसी डिब्बों में सफर किया है और केवल 4.7 फीसदी ने एसी कोच चुने हैं.

Indian Railways: भारतीय रेलवे हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक लाती-ले जाती है और इस सफर के दौरान उनके आराम के लिए एसी कोच से लेकर कई तरह की और सुविधाएं मुहैया कराती है. हालांकि अब एक ऐसी रिपोर्ट आई है जो बताती है कि देश में एयर कंडीशन कोच की बजाए रेल यात्री जनरल कोच या स्लीपर में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

भारतीय रेलवे ने दी जानकारी

भारतीय रेलवे ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी है कि देश में इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल 390.2 करोड़ रेल यात्रियों में से 95.3 फीसदी ने जनरल और स्लीपर क्लास में यात्रा की है. सिर्फ 4.7 फीसदी यात्रियों ने एसी क्लास (वातानुकूलित) डिब्बों में सफर किया. रेलवे की ओर से अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. रेलवे ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच जनरल और स्लीपर क्लास के यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की है.

372 करोड़ यात्रियों ने नॉन-एसी डिब्बों में किया सफर

इस साल इन सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में अलग-अलग रेलवे क्लास में कुल 390.2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जो 2022 की इसी अवधि के दौरान 349.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में 41.1 करोड़ ज्यादा है. ये पिछले साल के 7 महीनों के दौरान कुल संख्या से 11.7 फीसदी ज्यादा है. प्रेस रिलीज में कहा गया कि 390.2 करोड़ यात्रियों में से 372 करोड़ ने नॉन-एसी डिब्बों में जबकि बाकी 18.2 करोड़ ने एसी डिब्बों में सफर किया.

95 फीसदी से ज्यादा पैसेंजर्स ने चुना नॉन-एसी डिब्बों को

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इससे पता चलता है कि अप्रैल से अक्टूबर 2023 के बीच रेलवे में सफर किए गए कुल यात्रियों की संख्या में से 95.3 फीसदी यात्रियों ने जनरल और स्लीपर क्लास में यात्रा की. सिर्फ 4.7 फीसदी यात्रियों ने एसी क्लास को चुना.

कोविडकाल की तुलना में अब रोजाना 562 ट्रेन ज्यादा चलती हैं-रेलवे

रेलवे ने यह भी कहा कि वह कोविड-पूर्व दिनों की तुलना में अब हर दिन 562 ज्यादा ट्रेन चलाता है. कोविड के संकटकाल के दिनों में हर दिन 10,186 ट्रेन चलती थीं, वहीं अब यह बढ़कर 10,748 हो गई हैं.

क्या हो सकता है इसके पीछे कारण

दरअसल रेलवे के इस बदलाव के बाद कहा जा सकता है कि एसी कोच के किराए ज्यादा होने की वजह से रेल यात्रियों ने नॉन-एसी डिब्बों में सफर करना ज्यादा पसंद किया है. दूसरा कारण ये भी हो सकता है कि भारतीय ट्रेनों में एसी डिब्बों की संख्या कम होती है और जनरल डिब्बों की संख्या ज्यादा होती है. एसी कोच की संख्या कम होने की वजह से यहां सीटों की संख्या भी कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें

2000 से ज्यादा एंप्लाइज को TCS ने अचानक भेज दिया ट्रांसफर नोटिस, जानें कंपनी ने क्यों लिया फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget