एक्सप्लोरर

Stock Market Opening:  शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक फिसलकर 60 हजार के नीचे, Nifty 17921 पर खुला

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) की चाल सुस्त बनी हुई है और निफ्टी (Nifty) में 17 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार खुला है. सेंसेक्स (Sensex)शुरुआत में ही 60,000 के नीचे फिसल गया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज भी सुस्ती देखी जा रही है. इसके सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) इंडेक्स थोड़ी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार की वीकली एक्सपायरी आज है और सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट शुरुआत में ही दिखा चुका है. 

कैसे खुला बाजार
आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और सेंसेक्स 60 हजार से नीचे फिसल गया है. सेंसेक्स 151.88 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावटी के साथ 59,946 पर खुला है. निफ्टी में 17 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और 17921 के लेवल पर खुला है. 

बाजार में Nifty का क्या है हाल
आज निफ्टी के शेयरों में बराबर-बराबर तेजी और गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी के 50 में से 25 शेयर तेजी के साथ तो 25 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में 34 अंकों की हल्की उछाल के बाद 34,075 पर ट्रेड देखा जा रहा है. निफ्टी मिडकैप 50 में 8680 के लेवल पर कारोबार चल रहा है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स
आईटी सेक्टर में 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में फार्मा, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट देखी जा रही है. बैंकिंग शेयरों में आज करीब 0.20 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर
पावर ग्रिड में 2.54 फीसदी, कोल इंडिया 2 फीसदी और ग्रासिम में 1.27 फीसदी तेजी है. हीरो मोटोकॉर्प 1.26 फीसदी ऊपर है. गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 1.76 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.34 फीसदी नीचे हैं. एशियन पेंट्स में 1.20 फीसदी और विप्रो में 1.06 फीसदी की गिरावट है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.03 फीसदी की गिरावट दर्ज करा रहा है.

Stock Market Opening:  शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक फिसलकर 60 हजार के नीचे, Nifty 17921 पर खुला

प्री-ओपनिंग में मार्केट का हाल 
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल देखें तो निफ्टी कल के ही स्तर पर देखा जा रहा है. इसमें 17938 के लेवल पर ट्रेड चल रहा है. सेंसेक्स में 53.34 अंक यानी 0.09 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 60,045.48 पर कारोबार देखा जा रहा है.

एशियाई बाजारों से तेजी के संकेत
आज एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिल रहे हैं लेकिन ताइवान इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी एशियाई बाजार तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई 211 अंक ऊपर है और ताइवान इंडेक्स में 86 अंकों की गिरावट देखी जा रही है. हैंगसेंग, कोस्पी, शंघाई कम्पोजिट और स्ट्रेट टाइम्स तेजी के हरे निशान में दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Market Capitalization: शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट से निवेशकों को 5.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

SBI Alert: एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालना है तो डालना होगा OTP, जानें कैश निकालने का नया प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget