Stock Market: सेंसेक्स में शुरुआत में ही 400 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 130 अंकों से ज्यादा गिरा
आज के कारोबार के दौरान कल की तेजी जारी नहीं रह पाई और सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू हुआ है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार के लिए जहां कल का दिन बेहद शानदार साबित हुआ था और सेंसेक्स 2400 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था और ये एक दिन की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी में से थी. वहीं आज के कारोबार में बाजार में
प्री-ओपन सेशन में बाजार प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में आज गिरावट के साथ कारोबार होता देखा जा रहा था. सेंसेक्स में 352 अंक और निफ्टी में 103 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. इसके आधार पर लग रहा था कि आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही होगी.
किन स्तरों पर खुला बाजार आज के कारोबार में एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 8688 पर खुला और इसने खुलते ही 8747 के उच्च स्तर के बाद 8653 के निचले स्तर को भी छुआ. इसके अलावा शुरुआती 5 मिनटों में ही थोड़ी रिकवरी हासिल करते हुए निफ्टी में 63.60 अंक की ही गिरावट रह गई थी और ये 0.72 फीसदी नीचे 8,728.60 पर कारोबार कर रहा था.
कल की शानदार तेजी के बाद आज बैंक निफ्टी में गिरावट आज के कारोबार के दौरान शुरुआती ट्रेडिंग में ही बैंक निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई. कल जहां ये 19,000 के लेवल के पार बंद हुआ था वहीं आज 18550 के कुछ ही ऊपर कारोबार कर रहा था.
निफ्टी के शेयरों का हाल कारोबार के शुरुआती 15 मिनटों में निफ्टी के 14 शेयरों में तेजी दिख रही है और 36 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों की बात करें तो सिप्ला में 6.41 फीसदी, गेल में 3.79 फीसदी और एचसीएल टेक में 3.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक 3.52 फीसदी और श्री सीमेंट 2.89 फीसदी नीचे हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.एशियाई बाजारों का हाल एशियाई बाजारों से आज मिलाजुला हाल देखने को मिला. जापान का निक्केई हरे निशान में नजर आ रहा है और हैंगसेंग में 0.9 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इसके अलावा शंघाई कंपोजिट में 0.33 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. ताइवान इंडेक्स में भी 0.9 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है.






















