एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही सेंसेक्स 994 अंक टूटकर 57,000 के नीचे फिसला

Stock Market Opening: सेंसेक्स (Sensex) में ओपनिंग के शुरुआती मिनटों में ही 994 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 57,000 से नीचे के लेवल देखे जा रहे हैं. निफ्टी फिर 17,000 के नीचे फिसल गया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Sensex) में कल के अवकाश के बाद आज बाजार निचले स्तरों पर ही कारोबार करता देखा जा रहा है. बाजार में आज सेंसेक्स (Sensex)और निफ्टी (Nifty) गिरावट के दायरे में बने हुए हैं. सेंसेक्स (Sensex) में 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट के दौर में बीएसई सेंसेक्स 57,000 के नीचे आ गया है. बाजार लगातार गिर रहा है और 25 जनवरी को भी गिरावट के बाद संभला था. हालांकि आज फिर गिरावट के लाल निशान में ही है. पिछले सोमवार से लेकर अभी तक करीब 4000 अंक गिरावट देखी जा चुकी है. 

कैसे खुला बाजार
सेंसेक्स में ओपनिंग के शुरुआती मिनटों में ही 994.07 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 56,864 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है. निफ्टी फिर से 17,000 के नीचे फिसल गया है. आज निफ्टी खुला तो 17,062 पर था लेकिन ओपनिंग के तुरंत बाद 309 अंकों की गिरावट के बाद 16,968 पर कारोबार करता देखा गया. 

Stock Market Opening: शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही सेंसेक्स 994 अंक टूटकर 57,000 के नीचे फिसला

बैंक निफ्टी में आज भारी कमजोरी
बैंक निफ्टी में आज 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 37154 अंकों पर कारोबार देखा जा रहा है. 37,000 का लेवल टूटते ही इसमें निचले दायरे का ट्रेंड बन जाएगा. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर लाल निशान में दिख रहे हैं और एचडीएफसी बैंक इसमें ज्यादा पिछड़ता हुआ देखा जा रहा है.

निफ्टी के टॉप लूजर्स और गेनर्स 
आज निफ्टी के 50 में से 48 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ 2 शेयर ही तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. चढ़ने वाले शेयर्स में केवल ओएनजीसी और मारुति के शेयर्स हैं. 

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर्स
आज के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टाइटन में 3.80 फीसदी और टाटा स्टील में 2.99 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. बजाज फिनसर्व 2.90 फीसदी कमजोर होकर कारोबार कर रहा है. विप्रो और डॉ रेड्डीज लैब्स में 2.88 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. 

प्री-ओपन में बाजार का हाल
आज प्री-ओपन में ही बाजार 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 541.45 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,316 पर आ चुका था. 
निफ्टी में 17062 के लेवल पर कारोबार चल रहा था. 

ये भी पढ़ें

यहां 10 गुना बढ़ा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना, इन गलतियों पर 500 के 5000 तो 400 के 4000 रुपये देने पड़ेंगे

Union Budget 2022: नैचुरल गैस को GST के दायरे में लाने की मांग, बजट में वित्त मंत्री के सामने होंगे ये चैलेंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget