एक्सप्लोरर

यहां 10 गुना बढ़ा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना, इन गलतियों पर 500 के 5000 तो 400 के 4000 रुपये देने पड़ेंगे

Traffic Rules Penalty: इस राज्य में ट्रैफिक नियमों को तोड़ना बहुत भारी पड़ेगा क्योंकि जुर्माने की रकम को बढ़ा दिया गया है. अब अगर रोड सेफ्टी के नियम तोड़े तो जेब हल्की करने के लिए तैयार रहें.

Traffic Rules Violation Penalty: ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने पर लगने वाले जुर्माना (Penalty) आपको सड़क पर चलते समय (Road Safety) सतर्क रहने में मदद करता है. हालांकि इस राज्य की सरकार ने एकाएक पेनल्टी बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है. 

पश्चिम बंगाल में बढ़ा यातायात उल्लंघन पर लगने वाला जुर्माना
सड़क हादसों को कम करने उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात उल्लंघन जुर्माना बढ़ाने का फैसला किया है. एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई. केन्द्र सरकार ने 2019 में जुर्माना बढ़ा दिया था लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने 'आम आदमी को होने वाली कठिनाइयों' का हवाला देते हुए अभी तक जुर्माना नहीं बढ़ाया था.

500 की जगह 5000 तो 400 की जगह 4000 रुपये का जुर्माना
राज्य परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई एक नोटिफिकेशन के मुताबिक बिना लाइसेंस के कार चलाने वाले व्यक्ति को 500 रुपये की जगह अब 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा. इसी तरह, लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले को 4000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा, जो पहले 400 रुपये था. सड़क पर गाड़ी चलाने के नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये से 1000 रुपये के बीच की राशि का जुर्माना होगा, जबकि कार बीमा नहीं होने पर 2000 रुपये और सड़क पर गाड़ी तेज दौडा़ने के लिए 5000 रुपये का जुर्माना भरना होगा.

इस गलती पर लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना
नोटिफिकेशन के मुताबिक बिना रोड परमिट के कोई भी वाहन चलाने पर 10,000 रुपये और रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. ‘साइलेंट जोन’ में हॉर्न बजाने पर 2000 रुपये से 4000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 26 यातायात उल्लंघनों के लिए जुर्माना बढ़ा दिया गया है और कहा गया है कि 'नए दिशानिर्देश जल्द अमल में आ जाएंगे. यातायात पुलिस कर्मी और मोटर वाहन निरीक्षक जुर्माना वसूल सकते हैं. जुर्माना बढ़ने से एक ओर सरकार का राजस्व बढ़ेगा और दूसरा ये लोगों को नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित करेगा.'

ये भी पढ़ें

Union Budget 2022: नैचुरल गैस को GST के दायरे में लाने की मांग, बजट में वित्त मंत्री के सामने होंगे ये चैलेंज

TCS बनी दुनिया में दूसरी सबसे वैल्यूएबल आईटी कंपनी, Infosys तीसरे स्थान पर, टॉप 25 में पांच और भारतीय कंपनियां शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget