एक्सप्लोरर

Stock Market Top 5: शेयर बाजार के 'पांच पांडव' जो बने शानदार उछाल और रिकॉर्ड तेजी के सूत्रधार

Stock Market Top Gainers: इंडियन स्टॉक मार्केट की धमाकेदार तेजी में जिन शेयरों का काफी बड़ा हाथ है वो आपके जाने-माने शेयर हैं और अपनी जबरदस्त बढ़त से बाजार को सपोर्ट देते जा रहे हैं.

Stock Market Top Gainers: भारतीय शेयर बाजार की तूफानी तेजी का अंदाज घरेलू-विदेशी सभी तरह के निवेशकों को लुभा रहा है. आज स्टॉक मार्केट में बीएसई के सेंसेक्स ने 75,582.28 का उच्चतम स्तर छू लिया है एनएसई निफ्टी ने 23,019.65 का लेवल दिखाकर 23 हजारी होने का लक्ष्य हासिल कर लिया है. गुरुवार को कारोबार बंद होते समय भी शेयर मार्केट में सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई पर बंद हुए थे. 

लोकसभा चुनाव के साथ साथ शेयर बाजार भी परवान पर

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इसके नतीजों के बाद शेयर बाजार को मौजूदा एनडीए सरकार के रिपीट होने का अनुमान है. मौजूदा सरकार के दोबारा सत्ता में लौटने की उम्मीद से कई सेक्टर्स का जोश हाई है और इसी के दम पर बाजार कुलांचे भर रहा है. सरपट दौड़ती शेयर बाजार की चाल के आगे ग्लोबल बाजार का रंग फीका है और इंडियन स्टॉक मार्केट की चौतरफा रैली ग्लोबल इंवेस्टर्स को हैरान कर रही है.

शेयर बाजार के Fantastic Five 

शेयर बाजार की तेजी के दौर में क्या मिडकैप-स्मॉलकैप, क्या बैंक-एफएमसीजी, ऑटो... सभी के शेयरों की उछाल का अलहदा अंदाज दिख रहा है. बाजार में सतरंगी रैली जारी है जिसका मजा निवेशक जमकर लूट रहे हैं. ऐसे में शेयर बाजार में पांच ऐसे दिग्गज शेयर हैं जो बाजार में अपने रुतबे को और बढ़ाते जा रहे हैं या जिनके दम पर निफ्टी में पिछली 1000 अंकों की रैली आई है. इन पांच शेयरों को हमने घरेलू शेयर के 'पांच पांडव' माना है जो सारी बाधाओं को पार करते हुए वित्तीय महासमर के अगुवा बन गए हैं.

इन पांच शेयरों ने 1000 अंकों की बढ़त लाने में 75 फीसदी के करीब योगदान दिया है. इन पांच शेयरों का निश्चित तौर से निफ्टी-सेंसेक्स में वेटेज काफी ज्यादा है लेकिन इन्होंने अपनी उछाल से इस पोजीशन को सार्थक किया है और इंवेस्टर्स को मालामाल कर दिया है. जानिए इन पांच शेयरों के बारे में

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 

देश का दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक शेयर बाजार की रैली में 17.3 फीसदी का योगदान दे चुका है. इसने हाल ही में अपना ऑलटाइम हाई लेवल 1169 रुपये को टच किया है जिसके दम पर बैंक निफ्टी को भी भारी सपोर्ट मिला था.

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)

ऑटो सेक्टर की दिग्गज मैन्यूफैक्चरर एमएंडएम के शेयरों का ताजा रैली में 16 फीसदी की बढ़त का योगदान है. ये कंपनी लगातार नई-नई गाड़ियों और मॉडल के साथ शेयर बाजार में तेजी के नए कीर्तिमान भी हासिल करती जा रही है. इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2617 रुपये है और आज ये 2594 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जितनी तेजी एक साल में हासिल कर चुका है वो अभूतपूर्व है. इसने बाजार की तेजी में 16 फीसदी का हाथ बंटाया है. एसबीआई ने आज ही 841.25 रुपये का अपना ऑलटाइम हाई बनाया है और स्टॉक लगातार अपवर्ड मूमेंटम दिखा रहा है. बीते हफ्ते घोषित किए नतीजों में बैंक ने शानदार ग्रोथ हासिल की है और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर शेयर लगातार भाग रहा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रही है. ये बाजार के उछाल में अब तक अपना 15 फीसदी का योगदान दे चुकी है. इसके ऑलटाइम हाई लेवल 3024.90 रुपये पर निवेशकों को शानदार कमाई हासिल हुई है. रिफाइनरी से रिटेल और टेलीकॉम से लेकर फाइनेंशियल सर्विसेज में कारोबार करने वाली ये कंपनी देश के सबसे बड़े ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज की फ्लैगशिप कंपनी है और मुकेश अंबानी इसके चेयरमैन हैं जो एशिया और भारत के सबसे धनवान शख्स हैं.

भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd)

भारती एयरटेल देश के टेलीकॉम सेक्टर की सबसे पुरानी कंपनियों में से है. भारती एयरटेल ने बाजार की बीते 1000 अंकों की बढ़त में अपना 14 फीसदी तेजी का योगदान दिया है. आज ही शेयर ने लाइफटाइम हाई 1397 रुपये का लेवल छू लिया है और नया रिकॉर्ड बनाया है. सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाली भारती एयरटेल को देश के टेलीकॉम यूजर्स का हर वर्ग जानता है. 

पांचों शेयर हैं दिग्गज कंपनियों के अगुवा

ये पांचों शेयर बाजार की हजार अंकों की बढ़त के लिए 75 फीसदी से ज्यादा योगदान देने वाले शेयर हैं. इन्होंने ना केवल ताजा-ताजा अपना ऑलटाइम हाई लेवल बनाया है बल्कि ये बाजार की ऐतिहासिक ऊंचाई के पीछे के सूत्रधार भी हैं. ये पांच शेयर देश की दिग्गज कंपनियों के शेयर हैं जो सालों से इंडियन स्टॉक मार्केट में अपना सिक्का जमाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, इस गर्मी नहीं लगेगा महंगाई का करेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
फिल्मों से दूर रहकर भी ये हसीना कमा रही है मोटा पैसा, अरबपतियों की शादी और फंक्शन करती हैं होस्ट
अरबपतियों की शादी और फंक्शन होस्ट करती है ये हसीना, एक्टिंग से बना चुकी हैं दूरी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Budget 2026: Government Land Acquisition में मिलने वाले मुआवजे पर अब Tax-Free नियम | Paisa Live
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela |Trump Tariff
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार । Haryana News
Ankita Bhandari Case: Dehradun में कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत | CM Dhami | VIP | Breaking
Top News: आज की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela | Trump Tariff

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न
अफगानिस्तान में जंग, जम्मू में आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया आतंकी था अफगान रिटर्न
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
'वह कांग्रेस से हैं', BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा
फिल्मों से दूर रहकर भी ये हसीना कमा रही है मोटा पैसा, अरबपतियों की शादी और फंक्शन करती हैं होस्ट
अरबपतियों की शादी और फंक्शन होस्ट करती है ये हसीना, एक्टिंग से बना चुकी हैं दूरी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
Mohan Bhagwat statement: 'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा
'सिर्फ ब्राह्मण होने से नहीं...', मोहन भागवत ने संघ प्रमुख बनने को लेकर दिया बड़ा बयान
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
High Blood Pressure: बिना दवा के घर पर ऐसे ठीक हो जाएगा बीपी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
बिना दवा के घर पर ऐसे ठीक हो जाएगा बीपी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
Embed widget