एक्सप्लोरर

Stock Market Holiday: इस हफ्ते किस दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, जानें करेंसी मार्केट में क्यों रहेगी 2 दिन छुट्टी?

Stock Market Holiday This Week: जानें इस हफ्ते शेयर बाजार की एक दिन और करेंसी मार्केट की दो दिन छुट्टी क्यों रहने वाली है-

Stock Market Holiday: मंगलवार 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. आजादी की 76वीं सालगिरह के मौके पर नेशनल हॉलिडे के दिन देश का शेयर बाजार भी बंद रहने वाला है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा. इस दिन दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में किसी तरह का कामकाज नहीं होगा और आज के बाद अब सीधा बुधवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी.

बीएसई की वेबसाइट पर दी गई है जानकारी

स्वतंत्रता दिवस पर देश के शेयर बाजार में जहां ट्रेंडिंग नहीं होगी, वहीं करेंसी मार्केट में और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार की छुट्टी रहेगी. बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक 15 अगस्त को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. मंगलवार को कमोडिटी बाजार के सुबह के सत्र और शाम के सत्र दोनों में कारोबार बंद रहेगा.

इस हफ्ते दो दिन बंद रहेगा करेंसी मार्केट में कारोबार

इस हफ्ते दो दिन करेंसी मार्केट में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इसका कारण है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में करेंसी डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा, वहीं 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष (नवरोज) के उपलक्ष्य में करेंसी मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी.

आगे चलकर कब-कब बंद रहने वाला है शेयर बाजार

इस साल की बची हुई छुट्टियों को देखा जाए तो इसमें गणेश चतुर्थी (19 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (अक्टूबर 24), दीवाली बलि प्रतिपदा (नवंबर 14) गुरु नानक जयंती (नवंबर 27) और क्रिसमस (दिसंबर 25) को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होने वाला है.

आज कैसी रही थी बाजार की ओपनिंग

आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 168.85 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ सेंसेक्स 65,153 के लेवल पर खुला. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 44.35 अंक या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 19,383 के लेवल पर खुला था.
 
ये भी पढ़ें
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget