एक्सप्लोरर

Stock Market Down: सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा टूटकर 74 हजार के भी नीचे फिसला, बाजार में अचानक गिरावट क्यों

Stock Market Down: सेंसेक्स फिलहाल 74,000 के अहम लेवल से भी नीचे चला गया है. निफ्टी भी 22,500 का लेवल तोड़ चुका है.

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजार में अचानक भारी गिरावट आ गई है और बीएसई सेंसेक्स में 750 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखी जा चुकी है. इसके चलते सेंसेक्स फिलहाल 74,000 के अहम लेवल से भी नीचे चला गया है. निफ्टी भी 22,500 का लेवल तोड़ चुका है.

कितने हैं आज के निचले लेवल

बीएसई सेंसेक्स आज 769.69 अंकों की भारी गिरावट लेकर 73,831 तक नीचे चला गया था और एनएसई का निफ्टी 22,454 के लो लेवल तक गिरा था. 

इस समय कैसे हैं बाजार के हाल

इस समय बीएसई का सेंसेक्स 640.21 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 73,970 के लेवल तक आ गया है और एनएसई का निफ्टी 176.90 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 22,471 के लेवल तक नीचे आ गया है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से केवल 4 शेयर अब इस समय बढ़त पर हैं जबकि शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है. चढ़ने वाले शेयरों मे बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा भारती एयरटेल 2.40 फीसदी टूटा है. इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.92 फीसदी गिरावट पर है. एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले और एशियन पेंटस के शेयर भी कमजोरी के दायरे में हैं. 

बाजार में अचानक क्यों आई गिरावट

बाजार में हैवीवेट्स शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले की गिरावट की वजह से बाजार अचानक टूटा. इन शेयरों का वेटेज भी इंडेक्स में ज्यादा है जिसके चलते सूचकांक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

निफ्टी के 50 में से 15 शेयर तेजी के साथ ट्रेड दिखा रहे हैं जबकि 35 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

बीएसई का मार्केट कैप घटा

बीएसई का मार्केट कैप घटकर 406.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि सुबह के समय 410 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा था. इस तरह बाजार की गिरावट में निवेशकों को सीधा 4 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा कुछ ही समय में हो गया है.

ये भी पढ़ें

मसालों पर चिंता के बाद अब दूध से लेकर फल-सब्जियों, चावल सहित इन प्रोडक्ट्स पर FSSAI की नजर, होगा क्वालिटी चेक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget