एक्सप्लोरर

Market Crash: दलाल स्ट्रीट हुई लाल और मचा कोहराम, सेंसेक्स 1850 अंकों से ज्यादा गिरा, Nifty ने तोड़ा 16500 का लेवल

Stock Market Updates: आज शेयर बाजार में निवेशकों को भारी घाटा हो चुका है, जानें आखिर किस डर के चलते घरेलू शेयर बाजार इस तरह औंधे मुंह गिरा है.

Stock Market Crash Update: दलाल स्ट्रीट आज लाल हो गई है और शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है. ओमिक्रोन की रफ्तार से डर और फॉरेन इंवेस्टर्स की बिकवाली के असर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही भारी गिरावट का सामना कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी में 3.25  फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले हफ्ते से ही ये निचली रेंज में कारोबार कर रहे थे. 

दोपहर 12.55 पर बाजार का बुरा हाल
आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट है और बीएसई का सेंसेक्स 1850.31 अंक टूटकर 3.25 फीसदी नीचे 55,161.43 पर ट्रेड कर रहा है. एनएसई के निफ्टी में भी हाल बदहाल है और ये 571.40 अंक यानी 3.36 फीसदी की जोरदार गिरावट पर है. निफ्टी ने 16500 का स्तर भी तोड़ दिया है और ये 16,413.80 पर कारोबार करता दिख रहा है. 

बैंक निफ्टी ने बाजार को नीचे खींचा
आज की गिरावट में शेयर बाजार को नीचे खींचने का काम सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों ने किया है और इनमें भारी बिकवाली देखी गई है. बैंक निफ्टी में 4.30 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है और ये 1531.50 अंक टूटकर 34,087.15 पर ट्रेड कर रहा है. बैंक निफ्टी के सभी शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा निफ्टी मिडकैप में भी 5.11 फीसदी की जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है. 

एफआईआई और एफपीआई ने बाजार से निकाली भारी रकम
दिसंबर में ही एफआईआई ने घरेलू शेयर बाजार से करीब 26,000 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. ओमिकोन इफेक्ट के अलावा क्रिसमस और नए साल पर होने वाली मुनाफावसूली भी इसके पीछे का कारण बन रहा है. 

निफ्टी के और इंडेक्स के बारे में जानें
आज के कारोबार में निफ्टी के सभी इंडेक्स किसी भी तरह से निवेशकों को राहत नहीं दे पा रहे हैं. निफ्टी के 50 में से 49 शेयर गिरावट में हैं और केवल सिप्ला का शेयर हरे निशान में है. इसने दिन के कारोबार में 16,410 का निचला लेवल बनाया था. आज सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें तो ऑटो, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑयल एंड गैस सभी में जबरदस्त गिरावट है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget