एक्सप्लोरर

Stock Market: आपका भी मार्केट में लगा है पैसा तो जान लें क्या अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बिकवाली या मिलेगी राहत?

Stock Market Update: शेयर मार्केट (Share Market) में अगले हफ्ते आपका पैसा लगाने का प्लान है या फिर आपका पैसा पहले से लगा हुआ है तो जान लें कि अगले हफ्ते बाजार में कैसा कारोबार होगा...

Stock Market Update: शेयर मार्केट (Share Market) में अगले हफ्ते आपका पैसा लगाने का प्लान है या फिर आपका पैसा पहले से लगा हुआ है तो जान लें कि अगले हफ्ते बाजार में कैसा कारोबार होगा... क्या आने वाले हफ्ते में भी बिकवाली जारी रहेगी या फिर कुछ राहत देखने को मिल सकती है. बता दें इस हफ्ते अप्रैल के थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए जाएंगे. साथ ही ग्लोबल संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी बाजार को दिशा मिलेगा. 

FII लगातार कर रहे हैं बिकवाली
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख पर भी रहेगी. बता दें पिछले हफ्ते लगातार एफआईआई बिकवाली कर रहे थे. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा अपने मौद्रिक रुख को सख्त करना दुनियाभर के बाजारों के लिए चिंता का विषय है. स्थानीय बाजार में मंदड़िये हावी हैं, लेकिन उन्होंने कुछ अधिक बिकवाली की है जिससे उनके रुख में बदलाव आ सकता है.

आगे राहत की उम्मीद की जा रही
मीणा ने कहा कि अमेरिकी बाजार में भी बिकवाली चल रही है. सबसे ज्यादा निवेशक आईटी सेक्टर के शेयर्स बेच रहे हैं. हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में कुछ स्थिरता देखने को मिली है. ऐसे में आगे कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है.

ग्लोबल संकेतों का भी दिखेगा असर
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर बड़े घटनाक्रमों के अभाव में बाजार की दिशा ग्लोबल संकेतों से तय होगी. हालांकि, कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणामों के मद्देनजर कुछ शेयर में विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

17 तारीख को लिस्ट होगा LIC का IPO
आपको बता दें घरेलू मोर्चे पर जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ 17 मई मार्केट में लिस्ट होगा. इसके अलावा FII लगातार बिकवाली कर रहे हैं और DII इसकी भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में डीआईआई के रुख पर भी बाजार की निगाह रहेगी. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स का रुख, कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी घरेलू बाजारों के लिए जरूरी होगा. 

मंगलवार को आएंगे मुद्रास्फीति के आंकड़े
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों की निगाह अप्रैल के थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी रहेगी, जो मंगलवार को आने हैं.

इस हफ्ते कई कंपनियों के आएंगे नतीजे
आपको बता दें तिमाही नतीजों की वजह से कुछ शेयर्स में खास गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस सप्ताह भारती एयरटेल, डीएलएफ, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, आईटीसी, आईडीएफसी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के तिमाही नतीजे आने हैं. 

2041 अंक फिसला सेंसेक्स 
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,041.96 अंक या 3.72 फीसदी नीचे आया. वहीं निफ्टी में 629.10 अंक या 3.83 फीसदी का नुकसान रहा है. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि रुपये की कमजोरी, ऊंची मुद्रास्फीति और चीन में लॉकडाउन की वजह से पिछले सप्ताह बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा. उन्होंने कहा कि आगे चलकर फेडरल रिजर्व के उपायों से मुद्रास्फीति में गिरावट की रफ्तार से बाजार की दिशा तय होगी.

यह भी पढ़ें:
Upcoming IPO: अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के आईपीओ हो रहे ओपन, सिर्फ 14000 लगाने से मिलेगा बंपर फायदा! चेक करें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: जून की छुट्टियों में हिमाचल घूमने का मौका, 7 दिन की होगी ट्रिप, जल्दी से करा लें बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget