एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार के लिए बेहद खराब दिन, निफ्टी 24 हजार के नीचे-सेंसेक्स 942 अंक गिरकर बंद

Stock Market Closing: शेयर बाजार में क्लोजिंग के समय तक आते-आते थोड़ी रिकवरी दिखी और सेंसेक्स करीब 950 अंक गिरकर ही बंद हुआ. दिन के कारोबार में सेंसेक्स करीब 1500 अंकों तक टूटा था.

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन खराब रहा और निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स, मिडकैप इंडेक्स की गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट ने बाजार को नीचें खींचने में बड़ी भूमिका निभाई और बाजार को सपोर्ट नहीं लेने दिया. रियल्टी, फार्मा, ऑयल एंड गैस शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई और निवेशकों के निवेश की रकम में गिरावट देखी गई. ऑटो, मेटल, फार्मा इंडेक्स की कमजोरी ने भी बाजार में नरमी का ही रुख बनाए रखा.

किन लेवल पर हुई शेयर बाजार की क्लोजिंग

बीएसई का सेंसेक्स 942 अंकों या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 78,782.24 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 309 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 23,995.35 पर जाकर क्लोज हुआ है. 

क्यों दिखी शेयर बाजार में भारी गिरावट

बाजार में हल्की रिकवरी के बाद करीब 175 अंक निफ्टी संभला था लेकिन इसके बावजूद निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है. ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार संभल नहीं पाया और मेटल शेयरों में वेदांता, हिंडाल्को और जिंदल स्टील जैसे शेयर भारी गिरकर बंद हुए हैं. निफ्टी बैंक में 458 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 51215 के लेवल पर क्लोजिंग देखी गई. 

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड क्लोज हुआ और 6 शेयरों में तेजी के साथ क्लोजिंग देखी गई. इसके अलावा निफ्टी में 50 में से 42 शेयरों में गिरावट रही और केवल 8 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ.

BSE का मार्केट कैप जानिए

बीएसई का मार्केट कैप देखें तो 442.02 लाख करोड़ रुपये के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार बंद हुआ है और 4199 शेयरों में से 2713 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. 1354 शेयरों में तेजी रही और 132 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई.

ये भी पढ़ें

UPI Closed: यूपीआई सेवाएं नवंबर में इन दो तारीखों पर रहेंगी बंद, जान लीजिए बैंक का टाइम और वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget