एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 61121 पर बंद, निफ्टी में 18145 पर क्लोजिंग

Stock Market Closing: शेयर बाजार के लिए आज का दिन मंगलकारी साबित हुआ और सेंसेक्स निफ्टी में आधा फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. चौतरफा लिवाली से बाजार के लिए अच्छे ट्रेड बरकरार रहे.

Stock Market Closing: घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और कल की जोरदार का सिलसिला आज भी जारी रहा. बाजार की शुरुआत भी शानदार हुई थी और सेंसेक्स 61,000 के ऊपर ही खुला था. निफ्टी में भी 18,000 के ऊपर कारोबार खुला था और दिन में इसने अपनी बढ़त को बरकरार रखा.

कैसे बंद हुआ बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 374.76 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 61,121 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 133.20 अंक यानी 0.74 फीसदी की उछाल के साथ 18,145.40 पर जाकर बंद हुआ है. हालांकि आज सुबह बैंक निफ्टी में जो तेजी देखी जा रही थी वो कारोबार खत्म होते-होते गायब हो गई और बैंक निफ्टी लाल निशान में फिसलकर बंद हुआ है.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और 4 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं निफ्टी के 50 में से आज 38 शेयरों में तेजी रही और 12 शेयरों में गिरावट रही है.

आज किन सेक्टर्स में रही तेजी
आज बैंक और मीडिया सेक्टर्स में तो गिरावट रही पर मेटल शेयर सबसे ज्यादा 2.38 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. फार्मा शेयरों में 2.12 फीसदी की बढ़त रही और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.93 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड क्लोज हुआ. आईटी शेयरों में 1.89 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के आज के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एनटीपीसी, पावरग्रिड, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज टॉप गेनर्स में रहे. टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, सन फार्मा, विप्रो, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी भी हरे निशान में बंद हुए हैं. एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया है.

आज के गिरने वाले शेयरों के नाम
बीएसई पर आज गिरने वाले शेयरों के नाम देखें तो टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में गिरावट देखी गई है. निफ्टी में टॉप लूजर्स को देखें तो एक्सिस बैंक, यूपीएल, आयशर मोटर्स, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें

Gold Demand: भारत में सोने की खरीदारी का बढ़ा रुझान, WGC की रिपोर्ट में सुनहरी मेटल पर दिखा भारतीयों का लगाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget