एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार में आईटी ने दिखाया दमखम, मिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी से सेंसेक्स 800 अंक ऊपर बंद

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार की आज की रफ्तार तूफानी रही और इसमें सेंसेक्स दिन के कारोबार में हजार अंक उछला था जबकि क्लोजिंग के समय इसमें 800 अंकों की मजबूती पर ट्रेड क्लोज हुआ. 

Stock Market Closing: रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी गुरुवार को आएगी और इससे एक दिन पहले शेयर बाजार में तेजी के साथ बाजार बंद हुआ है. निफ्टी के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. इसके साथ निफ्टी आईटी बाजार का हीरो रहा जिसने बाजार को ऊपर ले जाने में अहम योगदान दिया है. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में उछाल के दम पर बाजार झूमा और शेयर बाजार में आज टाटा समूह के शेयरों में खासी उछाल देखी गई. 

कैसी रही शेयर बाजार की क्लोजिंग

बीएसई का सेंसेक्स 809.53 अंकों या एक फीसदी की उछाल के साथ 81,765 पर बंद हुआ है और एनएसई का निफ्टी 234.90 अंकों या 0.96 फीसदी की ऊंचाई के साथ 24,702 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

बैंकिंग सेक्टर में रहा उछाल

बैंक निफ्टी में आज 336.65 अंक या 0.63 फीसदी की उछाल के साथ 53,603 के लेवल पर कारोबार बंद हुआ है. बैंक निफ्टी में बराबर-बराबर का मामला रहा और 6 शेयर उछाल के साथ बंद हुए तो 6 ही शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में अच्छा उछाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और केवल 3 शेयरों में गिरावट पर कारोबार देखा जा रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में टीसीएस, इंफोसिस, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा उछाल के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के शेयरों का अपडेट देखा जाए तो ट्रेंट, इंफोसिस, टीसीएस, टाइटन और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में उछाल देखा गया है और निफ्टी के 50 में से 41 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. 9 शेयरों में गिरावट के रुख के साथ क्लोजिंग देखी गई है. गिरने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, एनटीपीसी और ग्रासिम के साथ कारोबार बंद हुआ है.

बाजार के चढ़ने-गिरने वाले शेयर

1275 शेयरों में आज उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ और 1145 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ और एडवांस-डेक्लाइन शेयरों में बराबर-बराबर कारोबार देखा जा रहा है. 

ये भी देखें 

UPI Limit: आरबीआई ने बढ़ा दी यूपीआई की ये लिमिट, वॉलेट में भी रख सकेंगे ज्यादा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget