एक्सप्लोरर

बाजार 1 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स 986 अंक चढ़कर 31500 के ऊपर बंद

भारतीय शेयर बाजार एक महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है और साप्ताहिक क्लोजिंग देखें तो ये भी शानदार रही है. सेंसेक्स 1.5 फीसदी और निफ्टी 1.9 फीसदी की वीकली तेजी के साथ बंद हुए.

नई दिल्लीः शेयर बाजार के लिए आज का दिन अच्छी तेजी वाला साबित हुआ और सेंसेक्स ने शुरुआत में जो 1000 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की थी वो दिनभर कायम रही. आज बाजार की क्लोजिंग भी बढ़त के साथ हुई है. आरबीआई के आज किए गए एलानों के मद्देनजर शेयर बाजारों को अच्छा सहारा मिला. बैंक निफ्टी में तो शानदार तेजी रही और ये 20 हजार के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है. हफ्ते की क्लोजिंग भी जबरदस्त तेजी के साथ ही हुई है.

कैसे बंद हुआ बाजार आज का शेयर बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है और छोटे-मझोले स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 986.11 अंक यानी 3.22 फीसदी की उछाल के साथ 31,588 पर जाकर बंद हुआ है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 274 अंक यानी 3.05 फीसदी के उछाल के साथ 9267 पर जाकर बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एक्सिस बैंक 14 फीसदी, आयशर मोटर्स 10 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 9.65 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. इसके अलावा मारुति 8.74 फीसदी और इंडसइंड बैंक 8.46 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं.

बैंक निफ्टी की शानदार छलांग बैंक निफ्टी ने आज शानदार छलांग लगाई है और ये 6.92 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी की बदौलत इसमें 1342 अंकों की बढ़त के साथ 20742 पर कारोबार बंद हुआ है.

आज के कारोबार की बड़ी बातें आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं और निफ्टी के 50 में से 38 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर तेजी के हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे हैं. शेयर बाजार आज एक महीने के उच्च स्तर पर जाकर बंद हुआ है और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 3-3.5 फीसदी की उछाल पर बंद हुए हैं.

साप्ताहिक क्लोजिंग में शानदार आंकड़े इस हफ्ते निफ्टी में 1.9 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और सेंसेक्स में 1.5 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. इसके अलावा ये हफ्ता बैंक निफ्टी के लिए बेहद अच्छा साबित हुआ है. बैंक निफ्टी इस हफ्ते 4.4 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. वहीं इस हफ्ते मिडकैप इंडेक्स में 3.9 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ ट्रेडिंग बंद हुई है. साप्ताहिक क्लोजिंग देखें तो घरेलू शेयर बाजार 5 हफ्ते की सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है.

इस हफ्ते 22 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़त वाले शेयर इस हफ्ते हिंडाल्को में 22 फीसदी की तेजी रही और वेदांता में 20 फीसदी का उछाल आया. श्री सीमेंट में 19 फीसदी की तेजी रही और सिप्ला में 18 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार दिखा. इसके अलावा तीन बैंक शेयरों में शानदार तेजी रही. इंडसइंड बैंक में 17 फीसदी की बढ़त रही. एक्सिस बैंक में 16 फीसदी का उछाल रहा और आईसीआईसीआई बैंक में 15 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें RBI का एलानः रिवर्स रेपो रेट में कटौती, 4 फीसदी से घटाकर 3.75% किया, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं Reserve Bank ने किए नए एलान, जानें बैंकों सहित अन्य सेक्टर के लिए RBI की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget