एक्सप्लोरर

RBI का एलानः रिवर्स रेपो रेट में कटौती, 4 फीसदी से घटाकर 3.75% किया, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें एलान किया कि रिवर्स रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाया जा रहा है. इसे 4 फीसदी से कम करके 3.75 फीसदी किया जा रहा है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कोरोनो वायरस संकट के कारण बनी हुई आर्थिक स्थितियों पर बात की और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कुछ एलान किए. शक्तिकांत दास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को संबोधित किया.

लिक्विडिटी बनाए रखने और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरबीआई ने इन मोर्चों पर कदम उठाने का फैसला लिया है. रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है और इसे 4 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी पर कर दिया गया है. बैंक आरबीआई में पैसा रखने की बजाए लोगों को ज्यादा कर्ज दें इसलिए रिवर्स रेपो रेट में कटौती की गई है. रिवर्स रेपो रेट वो है जिस पर बैंक आरबीआई को कर्ज देते हैं. रेपो रेट दर में कोई बदलाव फिलहाल नहीं किया गया है और ये 4.4 फीसदी पर स्थिर रखा गया है. नाबार्ड को 25,000 करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी. नेशनल हाउसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये की मदद की जाएगी. SIDBI को 15 हजार करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी. TLTRO-2 की आज से शुरुआत करेंगे. टार्गेटेड लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशंस यानी TLTRO के तहत  50,000 करोड़ रुपये से शुरुआत की जाएगी. 25,000 करोड़ रुपये के TLTRO की बोली आज मंगाएंगे. देश में लॉकडाउन की स्थिति के दौरान 1.20 लाख करोड़ रुपये की करेंसी जारी की है. देश में 91 फीसदी एटीएम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं. शक्तिकांत दास ने कहा कि दुनियाभर के बाजार गिरे हुए हैं और इसके चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट का अनुमान है. कोरोना वायरस संकट के कारण दुनिया बहुत बड़ी मंदी की और बढ़ रही है. हालांकि हम वित्तीय व्यवस्था को संभालने में लगे हुए हैं. देश में कैश की कमी नहीं होने दी जा रही है. भारत की स्थिति बेहतर मंदी के बीच भारत की विकास दर 1.9 फीसदी रहने का अनुमान है. हालांकि उन्होंने कहा कि जी-20 देशों में भारत की स्थिति फिर भी बेहतर है. देश में विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार है. आरबीआई गवर्नर ने कहा शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए देश पूरी शक्ति से लड़ रहा है. जरूरी सेवाओं के लिए जो डॉक्टर, नर्स, मैडिकल स्टाफ पुलिसकर्मी, बैंककर्मी और अन्य सभी जो काम कर रहे हैं, राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ है. 2020 के लिए आर्थिक संस्थानों ने अनुमान दिया है कि ग्लोबल जीडीपी को 9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होगा जो जापान जैसी अर्थव्यस्था के कुल खर्च से भी ज्यादा है. 2020-21 में आईएमएफ ने भी ग्लोबल जीडीपी के लिए भारी गिरावट का अनुमान दिया है जो कि बड़ी चिंता की बात है. इससे पहले 27 मार्च को RBI ने किए थे एलान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इससे पहले 27 मार्च को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती का एलान किया था. रेपो रेट को 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी किया गया था. रिवर्स रेपो रेट में भी 0.90 फीसदी की कटौती की थी और इसे 4.90 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी किया था. वहीं बैंकों का सीआरआर भी 4 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा बैंकों को भी कहा था कि वो ग्राहकों के लिए तीन महीने की ईएमआई टालने का विकल्प दें. 26 मार्च को वित्त मंत्री ने किया था 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान 26 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, दिहाड़ी मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ साथ सैलरीड क्लास के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था. ये भी पढ़ें

बाजार शानदार तेजी पर खुला, सेंसेक्स 1050 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 9300 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget