एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में फिर तेजीः सेंसेक्स 36,161 पर, निफ्टी 11,086 पर बंद

स्टॉक मार्केट में फिर हल्का उछाल दिखा और कल के मुकाबले बाजार बढ़त के साथ ही बंद होने में कामयाब रहे हैं.

नई दिल्ली: शेयर बाजार की चाल में आज फिर तेजी रही. स्टॉक मार्केट में फिर हल्का उछाल दिखा और कल के मुकाबले बाजार बढ़त के साथ ही बंद होने में कामयाब रहे हैं.

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों की तेजी के साथ 36,161.64 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुए.

कैसी रही बाजार की चाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.64 अंकों की तेजी के साथ 36,161.62 पर खुला और 21.66 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 36,161.64 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,268.19 के ऊपरी और 36,036.51 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,069.35 पर खुला और 2.30 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,110.10 के ऊपरी और 11,046.15 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप-स्मॉलकैप में गिरावट बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,975.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 176.17 अंकों की गिरावट के साथ 19,474.99 पर बंद हुआ.

सेक्टरवार प्रदर्शन बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ सेक्टरों में तेजी रही. आईटी शेयर (1.53 फीसदी), एफएमसीजी व सर्विस सेक्टर (0.54 फीसदी), टेक्नोलॉजी (0.49 फीसदी), हेत्थकेयर सर्विसेज (0.24 फीसदी) और तेल व गैस (0.15 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी रही.

बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (3.54 फीसदी), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सर्विसेज (2.08 फीसदी), मेटल (1.50 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.36 फीसदी) और इंडस्ट्री (0.89 फीसदी) रहे.

गो एयर की 'रिपब्लिक डे सेल': 726 रुपये में कर लें हवाई सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget