एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, इतनी बड़ी गिरावट के हैं ये 3 बड़े फैक्टर

राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल की घोषणा को 'मुक्त दिवस' (Liberation Day) बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उन व्यापारिक साझादीर देशों को दंडित करना है.

अमेरिकी प्रशासन की तरफ से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने को जारी अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार मंगलवार की सुबह शुरुआती कारोबार में ही हांफता हुआ नजर आया. सेंसेक्स में 1100 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली जबकि निफ्टी में भी ये गिरावट जारी रहा.

बीएसई सेंसेक्स आज 500 से ज्यादा अंक गिरकर 76,882.58 अंकों पर खुला, जो 77,414.92 पर बंद हुआ था. करीब 10 बजकर 35 मिनट पर 981 अंकों की गिरावट के साथ 76,434 पर बना हुआ था. सुबह 11:15 बजे ये 1114.83 आंका गया यानी 1.44% गिरकर 76,300.09 पर चल रहा है. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली है. बीएसई सेंसेक्स 1294.41 अंक यानी 1.67% तक गिरकर 76,120.51 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया.

जबकि निफ्टी-50 में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सुबह 11:15 बजे निफ्टी-50 इंडेक्स 278.65 आंका गया, यानी 1.18% अंक की गिरावट के साथ 23,240.70 अंक पर था. आइये जानते हैं वो पांच महत्वपूर्ण फैक्टर, जिनसे भारतीय शेयर बाजार की दिशा बदली:

 1-टैरिफ प्लान को लेकर अनिश्चितता:

अप्रैल में ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर निवेशकों में भारी चिंता बनी हुई है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज़ से कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ प्लान को लेकर वाशिंगटन के व्हाइट हाउस रोज गार्डन में बुधवार की दोपहर 3 बजे एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा करेंगे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल की घोषणा को 'मुक्त दिवस' (Liberation Day) बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उन व्यापारिक साझादीर देशों को दंडित करना है, जिन्हें वे मानते हैं कि अमेरिका से फायदा उठाया है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि टैरिफ प्लान पर फैसला कर लिया गया है और इसमें सभी देशों को शामिल किया गया है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैरिफ के खतरे से जरूर बाज़ार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन इससे भारत पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि आधे से ज्यादा अमेरिकी आयातित सामानों पर टैरिफ को कम कर रहा है.

मिंट के अनुसार, "रिसर्च फर्म इक्विनोमिक्स रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रमुख जी. चोक्कालिंगम का कहना है, बाहरी आर्थिक मोर्चे पर ट्रेड वॉर चिंता का विषय बना रहेगा. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत अमेरिका से आयातित होने वाले आधे यानी करीब 23 बिलियन डॉलर पर ट्रेड डील के पहले फेज में ही कटौती का रास्ता साफ कर  दिया है."  

इधर, भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चार दिवसीय व्यापारिक वार्ता 29 मार्च यानी शनिवार को खत्म हुई. दोनों ही देशों ने ये फैसला किया है कि आगामी हफ्ते में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के तहत सेक्टोरल बातचीत करेंगे.

2- RBI की मौद्रिक नीति कमेटी की बैठक:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति कमेटी की 7 से लेकर  9 अप्रैल के बीच बैठक होने जा रही है. इसमें वैश्विक अनिश्चतताओं के बीच नीतिगत निर्णय और ब्याज दरों पर फैसला किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि आरबीआई की तरफ से 9 अप्रैल को 25 बेसिस प्वाइंट्स का एलान किया जा सकता है. 

3-चौथे क्वार्टर के नतीजे को लेकर सावधानियां:

बाजार के लिए अब महत्वपूर्ण है भारतीय कंपनियों की आय के चौथे क्वार्टर के नतीजे. पिछले तीन निराशाजनक क्वार्टर्स के बाद ऐसे माना जा रहा है कि चौथे क्वार्टर के नतीजे में कुछ बेहतरी दिखाई देगी. अगर चौथे क्वार्टर में अपेक्षा के अनुरुप नतीजे नहीं आते हैं तो इससे मार्च में जो सुधार हुआ है, वो बेपटरी हो सकता है. जानकार ये मानते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले और दूसरे क्वार्टर में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Analysis: रेसिप्रोकल टैरिफ के बीच US पर क्यों मंडरा रहा मंदी का खतरा? ट्रंप के कदम पर एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget