एक्सप्लोरर

SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: इन दो दिन नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन, फटाफट आज ही निपटा लें काम

State bank of India: स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि 9, 10 और 11 अक्टूबर को एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग काम नहीं करेगी, जिसकी वजह से ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

State bank of India: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में खाता रखने वालों करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. स्टेट बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने बताया कि 9, 10 और 11 अक्टूबर को एसबीआई की कुछ सर्विस काम नहीं करेंगी यानी ग्राहकों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी होगी. तो आने वाले तीन दिनों में अगर आपका ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने का प्लान है तो आप आज ही अपना ये काम निपटा लें, जिससे कि आपको ट्रांजेक्शन के लिए परेशान न होना पड़े.

SBI ने किया ट्वीट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा है हम ग्राहकों से अनुरोध कर रहे हैं कि मेंटेनेंस एक्टिविटी की वजह से कुछ समय के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा काम नहीं करेगी. 9 अक्टूबर को रात को 00:20 बजे से 02:20 बजे तक इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा काम नहीं करेगी.

10 और 11 अक्टूबर को भी काम नहीं करेगी सर्विस
इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को रात 11:20 से लेकर 1:20 तक ये सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी. बैंक ने आगे कहा कि हम ग्राहकों के एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए और सर्विस को अपग्रेड करने के लिए यह काम कर रहे हैं. 

ये सभी प्लेटफॉर्म नहीं करेंगे काम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इंटरनेट बैंकिंग के अलावा योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. आपको बता दें इससे पहले भी बैंक समय-समय पर अपनी सुविधाओं को अपग्रेड करता रहा है, जिसकी वजह से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

SBI के हैं करीब 44 करोड़ ग्राहक
बैंक के पास अभी करीब 44 करोड़ ग्राहक हैं, जिसमें से देशभर में इस समय करीब 3.45 करोड़ यूजर्स एसबीआई के योनो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा हर दिन करीब 90 लाख यूजर एसबीआई योनो पर लॉग इन करते हैं. एसबीआई के पास यूपीआई के करीब 21 करोड़ यूजर हैं. 44 में से करीब 25 करोड़ लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें:

RBI का बड़ा तोहफा, देशभर में बिना इंटरनेट करें पैंसों का लेनदेन, जानें क्या है प्लान?

IMPS Transaction: RBI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर करें पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget