एक्सप्लोरर

भारतीय स्टेट बैंक ने ट्रांजैक्शन फीस में किया बदलावः जानें आप पर कितना लगेगा चार्ज

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक ने नगद लेन लेन पर ट्रांजैक्शन फीस की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था पहली अप्रैल से लागू होगी. नगद पैसा निकालने की संख्या कम कर दी गयी है, जबकि फीस बढ़ा गयी है. नई व्यवस्था के तहत 25 हजार रुपये तक औसत मासिक बैलेंस रहने पर शाखा में जाकर हर महीने दो बार मुफ्त नगद निकासी की सुविधा मिलेगी. इसके बाद हर नगद लेन-देन साढ़े 57 रुपये लगेंगे
  • पहले औसत मंथली बैलेंस 25 हजार रुपये रहने तक आप एक महीने में 4 बार नगद मुफ्त में निकाल सकते थे. इसके बाद हर लेन-देन पर 23 रुपये चार्ज का प्रावधान था.
  • यानी अब चार्ज दुगने से भी ज्यादा हो गया, जबकि लेन-देन की संख्या आधी कर दी गयी.
  • ध्यान देने की बात ये है कि फीस केवल नगद निकालने की सूरत में ही लगेगा, एक और बात पैसा निकालने की कोई सीमा नही होगी.
  • 25 से 50 हजार रुपया औसत मंथली बैलेंस है तो आपको महीने में 10 बार मुफ्त नकद निकालने की सुविधा मिलेगी, जबकि 50 हजार से एक लाख रुपये तक के औसत मंथली बैलेंस की सूरत में 15 बार मुफ्त नकद निकासी होगी. 1 लाख रुपये से ज्यादा की सूरत में ऐसी कोई सीमा नहीं. यहां भी फीस दुगुनी कर दी गई है.

एटीएम के मामले में एक शर्त को छोड़ बाकी किसी भी नियम में कोई बदलाव नही किया गया है.

अगर आपका औसत मंथली बैलेंस 25 हजार रुपये तक है तो स्टेट बैंक औऱ उसके सहयोगी बैंकों के किसी भी एटीएम से 5 बार पैसा निकालने या बैलेंस वगैरह की जानकारी लेने पर कोई फीस नहीं देना होगा. उसके बाद हर बार पैसा निकालने पर साढ़े 11 रुपये औऱ बैलेंस वगैरह जानने पर पौने छह रुपये लगेगा.

25 हजार रुपये से ज्याता के मंथली बैलेंस पर पैसा निकालने या बैलेंस वगैरह जानने के मामले में कोई सीमा नही होगी.

अब यदि एसबीआई को छोड़ किसी दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल कर रहे हैं और औसत मंथली बैलेंस 1 लाख रुपये से कम है तो छह महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरु में तीन और बाकी जगहों पर पांच लेन-देन मुफ्त होगा जबकि उसके बाद पैसा निकालने पर 23 रुपये और बैलेंस वगैरह जानने पर करीब सवा 9 रुपये का चार्ज लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget