एक्सप्लोरर

Standard Glass Lining IPO: शेयर बाजार के बिगड़े मूड के बावजूद स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ की जोरदार लिस्टिंग, 24 फीसदी मिला रिटर्न

Standard Glass Lining IPO Listing Today: आईपीओ को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद से ही स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी की बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही थी.

Standard Glass Lining IPO: शेयर बाजार (Stock Market) के लिए ब्लैक मंडे (Black Monday) होने के बावजूद स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Standard Glass Lining IPO) की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग हुई है. 140 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी ने कैपिटल मार्केट से पैसे जुटाये थे और स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 23.50 फीसदी के उछाल के साथ 176 रुपये पर बीएसई (BSE) पर लिस्ट हुआ है. एनएसई (NSE) पर आईपीओ 172 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ है. 

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद भारी साबित हो रहा है. लेकिन स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट हुए वे आज राहत की सांस ले रहे हैं. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग की स्टॉक एक्सचेंज पर अच्छी लिस्टिंग हुई है. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप (Market Capitalisation) 3454.20 करोड़ रुपये लिस्टिंग के साथ हो गया है. 

140 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी ने बाजार से 410.5 करोड़ रुपये जुटाये हैं. जिसमें 210 करोड़ रुपये 1.50 करोड़ के फ्रेश इश्यू के जरिए और 200.05 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाया गया है. कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. 6-8 जनवरी 2025 तक आईपीओ आवेदन के लिए खुला हुआ था. 

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉंस मिला था. ये आईपीओ कुल 185.48 गुना सब्सक्राइब हुआ और 410 करोड़ रुपये के आईपीओ साइज के मुकाबले कंपनी को 53,238.58 करोड़ रुपये के आवेदन मिले. संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए रिजर्व कोटा 328 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 275 गुना और रिटेल निवेशकों (Retail Investors) के लिए रिजर्व कोटा 66 गुना सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ में 2,05,02,558 शेयर्स ऑफर किए गए थे और 3,80,27,56,032 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुए. 

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी की स्थापना साल 2012 में की गई थी और हैदराबाद बेस्ड कंपनी फार्मास्यूटिकल और केमिकल सेक्टर में इंजीनियरिंग उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग करती है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: अमेरिका के इस फैसले के चलते कच्चे तेल के दामों में आया उबाल, जानें कैसे बढ़ गई भारत की मुश्किलें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget