एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस की इन दो योजनाओं में निवेश कर महिलाएं बन सकती हैं अमीर, मिल रहा लाखों का रिटर्न!

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई स्कीमें हैं जिन्हें खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. जानते हैं इनके डिटेल्स के बारे में.

SSY vs MSSC: पोस्ट ऑफिस देश के हर वर्ग के लिए उनकी जरूरतों के हिसाब से योजना लाता रहता है. देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस कई तरह की योजना लॉन्च करता है. बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को लॉन्च किया था. जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस योजना को खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है. इस योजना में दो साल में निवेश करके आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी 10 वर्ष तक की बच्ची के लिए आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. दोनों ही योजनाओं को महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है और इसमें निवेश करके आप तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं दोनों योजना के डिटेल्स के बारे में-

महिला सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

इस स्कीम में किसी भी उम्र वर्ग की महिला निवेश कर सकती है और इसमें अधिकतम निवेश की राशि 2 लाख रुपये की है. आप इस स्कीम में 2 साल के लिए पैसों को निवेश करके 7.50 फीसदी निश्चित ब्याज दर का लाभ ले सकते हैं. इस स्कीम के तहत जमा राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है. अगर आप दिसंबर 2023 में इस स्कीम के तहत 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 2,32,044 लाख रुपये मिलेंगे.

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2014 में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी. इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था. इस स्कीम के तहत आप 10 वर्ष तक की बच्ची के सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ष का निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. बेटी के नाम पर चलाई जाने वाली इस स्कीम के तहत बच्ची 18 वर्ष की आयु पार करने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक निकाल सकती है. वहीं 21 वर्ष की आयु में पूरे पैसे निकाले जा सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करके आप बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च के टेंशन से मुक्त हो जाएंगे. इस स्कीम के तहत जमा राशि पर सरकार फिलहाल 8 फीसदी ब्याज दर का लाभ दे रही है.

MSSC vs SSY

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट और सुकन्या समृद्धि योजना दोनों ही स्कीमों को महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है, मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि MSSC एक छोटी अवधि की बचत योजना है. वहीं SSY एक लंबी अवधि की बचत योजना है. सुकन्या खाते में निवेश करके आप अपनी बच्ची की पढ़ाई और शादी के खर्च के टेंशन से मुक्त हो जाएंगे. वहीं छोटी अवधि में ज्यादा रिटर्न पाने के लिए आप MSSC खाते में निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

MF Nomination: म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में 31 दिसंबर तक जोड़ें नॉमिनी, जानें इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget