एक्सप्लोरर

MF Nomination: म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में 31 दिसंबर तक जोड़ें नॉमिनी, जानें इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Mutual Fund and Demat Account Nomination: डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड खाताधारक नॉमिनी ऐड करने के काम को 31 दिसंबर 2023 तक यानी लास्ट डेट तक पूरा कर दें . हम इसके आसान प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

Mutual Fund and Demat Account Nomination: 31 दिसंबर की तारीख वित्तीय कार्यों के लिहाज से बहुत अहम है. अगर आपके पास डीमैट या म्यूचुअल फंड अकाउंट है तो उसमें नॉमिनेशन की डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. ऐसे में आप दोनों ही खातों में आज ही नॉमिनी अपडेट कर लें. ऐसा नहीं करने पर आपके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा और आप किसी तरह का निवेश या ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे.

SEBI ने तय की 31 दिसंबर तक की डेडलाइन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खाताधारकों के लिए नॉमिनी दर्ज करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तक की है. पहले इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था. अगर आपने भी अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें. हम आपको दोनों अकाउंट में नॉमिनी ऐड करने की आसान प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं.

नॉमिनेशन क्यों है जरूरी?

म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनेशन करना इसलिए जरूरी है कि अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा राशि को नॉमिनी आसानी से क्लेम करके निकाल सकता है. वहीं नॉमिनी ना होने की स्थिति में सभी कानूनी उत्तराधिकारी पैसे के लिए क्लेम कर सकते हैं. इससे पैसे निकालने की प्रक्रिया बहुत लंबी और जटिल बन जाती है. ऐसे में सेबी सभी डीमैट और म्यूचुअल फंड अकाउंट होल्डर्स को नॉमिनी ऐड करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

म्यूचुअल फंड में कैसे जोड़ें नॉमिनी?

1. NSDL डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा देता है.
2. इसके लिए आप https://nsdl.co.in/ पर क्लिक करें.
3. इसके बाद DP ID, Client ID और पैन नंबर को दर्ज करना होगा.
4. इसके बाद Nominate Online विकल्प को चुनें.
5. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आपको DP ID, Client ID, Pan और OTP दर्ज करना होगा.
6. यह सभी डिटेल्स भरने के बाद I wish to Nominate या I don't wish to Nominate के विकल्प को चुनें.
7. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आप अपने नॉमिनी के सभी डिटेल्स को फिल कर दें.
8. आगे चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Proceed पर आगे बढ़ जाएं.
9. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें.
10. इसके बाद आपके म्यूचुअल फंड खाते में नॉमिनी ऐड हो जाएगा.

डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका-

1. इसके लिए आप सबसे पहले https://eseservices.nsdl.com/instademat-kyc-nomination/#/login पर क्लिक करें.
2. यहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से डीमैट खाते में लॉगिन करें.
3. इसके अलावा आप अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर सकते हैं.
4. इसके बाद आप यहां चेंज या अपडेट नॉमिनी में जाकर नॉमिनी के नाम को अपडेट कर सकते हैं.
5. नॉमिनी अपडेट करते आपको उसका नाम, जन्मतिथि, आप नॉमिनी के साथ रिश्ता, नॉमिनी का एड्रेस, नॉमिनी को मिलने वाला प्रतिशत.
6. ध्यान रखें कि एक खाते में अधिकतम तीन नॉमिनी का नाम जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Health Insurance: फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पूरे परिवार को देता है सुरक्षा, जानिए पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस से कैसे है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget