एक्सप्लोरर

SriLanka Crisis: मदद के लिए आगे आया भारत, ईंधन खरीदने के लिए दिए 50 करोड़ डॉलर

Sri Lanka Crisis: गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत आगे आया है. भारत ने श्रीलंका को ईंधन खरीदने के लिए एक्सट्रा लोन सुविधा देने का फैसला लिया है.

Sri Lanka Crisis: गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत आगे आया है. भारत ने श्रीलंका को ईंधन खरीदने के लिए एक्सट्रा लोन सुविधा देने का फैसला लिया है. भारत श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की ऋणसुविधा देने के लिए राजी हो गया है.

कच्चे तेल का आयात करने के लिए होगा पैसे का इस्तेमाल
श्रीलंका के वित्तमंत्री अली साबरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत से मिलने वाली इस ऋण सुविधा का इस्तेमाल कच्चे तेल के आयात के लिए किया जाएगा. विदेशी मुद्रा के अभाव में श्रीलंका अपनी ईंधन जरूरत के लिए तेल भी आयात नहीं कर पा रहा है.

IMF से भी लगाई है गुहार
आपको बता दें श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से त्वरित वित्तीय मदद के लिए गुहार लगाई हुई है, लेकिन इस राहत पैकेज पर बातचीत में हो रही देरी को देखते हुए भारत ने अपनी तरफ से उसे 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त ऋणसुविधा दी है.

फरवरी में भी दी थी 50 करोड़ डॉलर की मदद
भारत ने इसके पहले फरवरी में भी श्रीलंका को ईंधन खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा दी थी. उस राशि से श्रीलंका ने भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल से तेल की खरीदारी की है, लेकिन अब वह राशि भी खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी थी. इस लिहाज से भारत की तरफ से दी गई अतिरिक्त ऋणसुविधा से श्रीलंका को संकट से उबरने में थोड़ी मदद मिलेगी.

1 अरब डॉलर की मदद के लिए विचार करेगा भारत
आपको बता दें IMF से मदद के लिए बातचीत के लिए वाशिंगटन में मौजूद साबरी ने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि भारत एक अरब डॉलर की एक और ऋणसुविधा देने पर भी विचार करेगा.

कई देशों से बात कर रहा है श्रीलंका
भारत पहले ही आयात भुगतान के एवज में 1.5 अरब डॉलर का भुगतान रोकने के लिए राजी हो गया है. उसने शुक्रवार को श्रीलंका के लिए इस साल जनवरी में दिए 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा की अवधि बढ़ा दी है. श्रीलंका को अपनी बढ़ती आर्थिक परेशानियों से निपटने के लिए कम से कम चार अरब डॉलर की मदद की आवश्यकता है और साबरी वित्तीय सहायता के लिए चीन तथा जापान जैसे देशों के साथ ही विश्व बैंक एवं आईएमएफ जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से भी बातचीत कर रहे हैं.

जानें क्या बोले वित्तमंत्री
साबरी ने कहा, ‘‘अगले नौ महीने हमारे लिए मुश्किल रहेंगे. इस दौरान हमें श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक में अमेरिकी डॉलर में अधिक निवेश लाने की आवश्यकता है. हम कई देशों से बातचीत कर रहे हैं. अगर ये प्रयास सफल होते हैं और अगर केंद्रीय बैंक में दो अरब डॉलर का निवेश आता है तो इससे हमारी मुद्रा का अवमूल्यन नहीं होगा और वह स्थिर हो जाएगा.’’

12 अप्रैल को कर्ज भुगतान सेवा निलंबित की
श्रीलंका ने 12 अप्रैल को इतिहास में पहली बार अपनी कर्ज भुगतान सेवा निलंबित कर दी है. श्रीलंका में अभूतपूर्व वित्तीय संकट के कारण खाद्यान्न की कमी, बढ़ती ईंधन की कीमतों और बिजली कटौती के कारण हाल के हफ्तों में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शन हुए हैं.

यह भी पढ़ें:
Tata Motors Hike Prices: लोगों को लगेगा महंगाई का एक और झटका! टाटा मोटर्स ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम

Aadhaar Card: मास्क्ड आधार कार्ड के जरिए अपनी निजी जानकारी को करें सुरक्षित! जानें इस फीचर को इस्तेमाल करने का प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget